भाविक भक्त पदाधिकारियों ने मंगलवार सुबह की बेला में भक्तामरपाठ, पंचामृत अभिषेक पूजन आरती भक्ति भावना से किया। नासिक से पढ़िए, प्रशांत जैन की यह खबर…
नासिक। भाविक भक्त पदाधिकारियों ने मंगलवार सुबह की बेला में भक्तामर पाठ, पंचामृत अभिषेक पूजन आरती भक्ति भावना से किया। अल्पाहार के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पेंढारी, प्रशांत मानेकर विदर्भ कार्यकारणी अध्यक्ष अभिनंदन पेंढारी, भातकुली अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष संघई द्वारा सौ से अधिक पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, माला, दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया। दिगंबर जैन धर्म संरक्षण, एवं हर गांव, तहसील में आचार्य श्री विशुद्धसागरजी के नाम से पाठशाला हर मंदिर में शुरू करने का संकल्प लिया गया। बच्चों, युवकों को धर्म से जुड़ने के लिए महासमिति की ओर से तन, मन, धन से सक्रिय रहने का आश्वासन अध्यक्ष सुनील पेंढारी ने दिया। नागपुर, अमरावती, वर्धा, वाशिम, पुसद, रिसोड़, पुसद की तरह लगभग चार सौ से अधिक गांव के श्रावक-श्राविकाओं ने जैन महासमिति के अधिवेशन में नाम दर्ज किए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष उल्लास क्षीरसागर, अनिल वाले, विदर्भ उपाध्यक्ष पद पर अकोला से अनंत आगरकर वाशिम से प्राचार्य प्रशांत गडेकर को नियुक्त किया गया। णमोकर तीर्थ में होने जा रहे ऐतिहासिक पंचकल्याणक की कमेटी एवं निःशुल्क सेवा के लिए डॉक्टर टीम की नियुक्ति कर अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक पत्रिका का विमोचन समाजजनों ने किया।













Add Comment