समाचार

धार में अखंड भक्तामर पाठ विधान किया: 16 नवंबर को धर्मशाला नवनिर्माण के लिए होगा भूमिपूजन 


दिगंबर जैन समाज धार में चातुर्मास कर रहे मुनि श्री विभंजनसागर ससंघ के सानिध्य में रघुनाथपुरा स्थित 150 साल पुरानी धर्मशाला के नव निर्माण के लिए भूमिपूजन 16 नवंबर को किया जाएगा। यह आयोजन भामाशाह भरतकुसुम मोदी परिवार इंदौर के मुख्यातिथ्य में होगा। धार से पढ़िए, साभार यह खबर…


धार। दिगंबर जैन समाज धार में चातुर्मास कर रहे मुनि श्री विभंजनसागर ससंघ के सानिध्य में रघुनाथपुरा स्थित 150 साल पुरानी धर्मशाला के नव निर्माण के लिए भूमिपूजन 16 नवंबर को किया जाएगा। यह आयोजन भामाशाह भरतकुसुम मोदी परिवार इंदौर के मुख्यातिथ्य में होगा। धर्मशाला निर्माण के लिए मोदी परिवार की ओर से समाज को विशेष सहयोग प्रदान किया जाएगा। समाज अध्यक्ष श्रेणिक गंगवाल ने बताया कि मुनिश्री के चातुर्मास प्रवास के दौरान अनेक धार्मिक महा पूजन का आयोजन किया। समाज सदस्यों ने धर्म लाभ लिया। इसी कड़ी में दिगंबर जैन युवा संगठन की ओर से 24 घंटे का शांतिनाथ दिगंबर मंदिर में अखंड भक्तामर का पाठ और विधान का आयोजन किया गया। पिछले तीन दिनों से शहर के बाहर निवासरत जैन समाज के सदस्य परिवारों को भी मुनिश्री का सान्निध्य प्राप्त हुआ है।

इस दौरान मुनिश्री की आहार चर्या, स्वाध्याय एवं शाम के जिज्ञासा समाधान भी कॉलोनी के सदस्य परिवारों के यहां संपन्न हुआ। शनिवार को मुनिश्री समाज के बच्चों का उपनयन संस्कार और दाम्पत्य संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, दम्पत्ति सदस्यों में धार्मिक संस्कार रोपित किए जाएंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी संजय गंगवाल ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page