समाचार

5 या उससे अधिक उपवास करने वालों का सम्मान : उदयपुर नरसिंहपुरा दिगंबर जैन समाज ने तपस्वियों का किया सम्मान


श्री दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज संस्थान, उदयपुर द्वारा तपस्वियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज के अध्यक्ष सुमती प्रकाश वालावात ने बताया कि इस वर्ष पर्युषण पर्व पर समाज के 19 तपस्वियों, जिन्होंने 5 या उससे अधिक उपवास किए, का शाल, उपरना और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। पढ़िए सचिन गंगावत  विशेष रिपोर्ट…


ऋषभदेव । श्री दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज संस्थान, उदयपुर द्वारा तपस्वियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज के अध्यक्ष सुमती प्रकाश वालावात ने बताया कि इस वर्ष पर्युषण पर्व पर समाज के 19 तपस्वियों, जिन्होंने 5 या उससे अधिक उपवास किए, का शाल, उपरना और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। समाज के उपमंत्री विपिन डुंगरिया ने बताया कि सम्मान समारोह से पहले साधारण सभा का आयोजन हुआ, जिसमें निर्माणाधीन बहुउद्देश्यीय समाज भवन पर चर्चा की गई। केसरियाजी मित्र मंडल के विजय वानावत ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 11,000 वर्ग फीट जमीन आवंटित की गई, जिसके लिए श्री केसरियाजी दशा नरसिंहपुरा मित्र मंडल संस्थान का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात वात्सल्य भोज का आयोजन हुआ

ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष लक्ष्मी लाल बोहरा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार बोहरा, मंत्री रमेश चंद्र केरोत, सह मंत्री विपिन कुमार डुंगरिया, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार रोडावत, संगठन मंत्री कुंदन कुमार पचौरी, युवा परिषद अध्यक्ष अभिषेक भावोत, महामंत्री महावीर लुणदिया, महिला परिषद से जया जेतावत और सुधा बोहरा सहित श्रीपाल धर्मावत, जयंतीलाल लुणदिया, भवर लाल भवोत, अशोक कुमार रत्नावत, बसंती लाल कंठलिया, राजीव लिखमांवत, शांतिलाल गंगावत, धर्मेंद्र रोडावत, प्रकाश इंद्रमल लुणदिया, जीवन प्रकाश गांधी, जिनेंद्र वानावत, अनिल जैन, पदम जैन, शैलेश गंगावत आदि कई गणमान्य समाजजन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page