झीलों की नगरी भोपाल स्थित आर्या रिसोर्ट में रविवार को दिगंबर जैन समाज की अग्रणी संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की तृतीय राष्ट्रीय केबिनेट बैठक रविवार को गरिमामयी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। इंदौर/भोपाल से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर/भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल स्थित आर्या रिसोर्ट में रविवार को दिगंबर जैन समाज की अग्रणी संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की तृतीय राष्ट्रीय केबिनेट बैठक रविवार को गरिमामयी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने कहा कि देश में फैली फेडरेशन की लगभग 380 शाखाएं समाज सेवा, परोपकार, आध्यात्मिक संस्कृति एवं धर्म-संस्कार प्रसार में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। इस भव्य आयोजन की मेजबानी दिगंबर जैन सोशल ग्रुप श्री महावीर, भोपाल ने संयोजित की। जहां देशभर से पधारे राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्नेहपूर्ण एवं भावविभोर स्वागत वंदन किया गया। विशिष्ट अतिथि एवं आयोजन समिति के मुख्य संयोजक राजेंद्र अनिता जैन (टीआई), संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर संतोष संगीता जैन, सचिव राजेश नीलिमा जैन, कोषाध्यक्ष निर्मल सरोज जैन, समन्वय रीजन अध्यक्ष आदित्य सविता जैन, रीजन सचिव विशाल संचिता जैन, रीजन कोषाध्यक्ष नितिन आम्रपाली जैन के सराहनीय नेतृत्व में संयोजित की गई। मिटिग के प्रथम सत्र के राष्ट्रीय यजमान फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय परामर्शदाता अमित कासलीवाल उपस्थित हुए। ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन राष्ट्रीय महासचिव सचिव विनय जैन ने किया। पिछली सभा के मिनट्स का वाचन एवं प्रदेश भर से पधारे पदाधिकारियों की ओर से सुझाव एवं विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित तृतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन समाज की बेटी समाज में जनवरी माह 2026 में इंदौर में हो रहा है।
परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन फेडरेशन के कार्य अध्यक्ष सुशील पांड्या, आरके जैन एक्साइज हेमचंद झांझरी ने किया। द्वितीय सत्र में भविष्य की योजनाओं एवं सेवा संकल्प पर चर्चा की गई। उत्कृष्ट आयोजन और सकारात्मक उर्जा से ओतप्रोत मीटिंग संपन्न हुई। संचालन आरती जैन ने किया। महिला सदस्यों ने भावपूर्ण मंगलाचरण प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आभार प्रदर्शन राजेंद्र जैन टीआई ने किया। इस बैठक में फेडरेशन की संगठनात्मक शक्ति, सेवा संकल्प और भविष्य की दिशा को नई मजबूती और धार प्रदान की।













Add Comment