समाचार

नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा की शुरुआत : देवस्थान उपायुक्त जतिन गांधी का रेलवे स्टेशन पर स्वास्तिक क्लब ने किया सम्मान


सरकार की ओर से नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए चयनित त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने खड़क क्षेत्र जवास चौखले से रेल मार्ग द्वारा यात्रा शुरू की। स्वास्तिक क्लब के संरक्षक और श्री एकलिंग स्व-सहयोग समिति के संस्थापक, शंभूलाल मेहता, ने बताया कि यह 6 दिवसीय यात्रा अयोध्या, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए होगी। पढ़िए धरणेन्द्र जैन विशेष रिपोर्ट…


खैरवाड़ा। सरकार की ओर से नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए चयनित त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने खड़क क्षेत्र जवास चौखले से रेल मार्ग द्वारा यात्रा शुरू की। स्वास्तिक क्लब के संरक्षक और श्री एकलिंग स्व-सहयोग समिति के संस्थापक, शंभूलाल मेहता, ने बताया कि यह 6 दिवसीय यात्रा अयोध्या, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए होगी। यात्रा प्रबंधन में अनुरक्षक के रूप में त्रिमेस सदस्य कैलाश व्यास, कोविद जोशी, राहुल व्यास, और मौसम जोशी को भी चयनित किया गया है। दल के सभी सदस्यों के लिए आवश्यक सुविधाएं सरकार द्वारा अग्रिम रूप से प्रदान की गई हैं।

तीर्थ यात्रियों में मगनलाल जोशी, पूर्णा देवी जोशी, सूरज देवी व्यास, संजय व्यास एवं अन्य सदस्य शामिल हैं। रेलवे स्टेशन पर, स्वास्तिक क्लब के सदस्यों चिरायु जोशी, योगेश उपाध्याय, नितिन मेहता, लीलाधर प्रसाद व्यास, दत्तात्रेय मेहता, हेमंत पानेरी, तुषार जोशी आदि ने तीर्थ यात्रियों को ऊपर्णा ओढ़ाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही, रेलवे स्टेशन पर चयनित सभी वरिष्ठ तीर्थ यात्रियों को संबोधित करने के लिए देवस्थान उप-आयुक्त जतिन गांधी एवं अन्य अधिकारियों ने भी मंच पर उपस्थित होकर स्वास्तिक क्लब के सदस्यों द्वारा ऊपर्णा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page