समाचार

तारंगाजी सिद्ध क्षेत्र में सिद्ध चक्र महामंडल विधान शुरू : विधान में श्रद्धालुओं ने पहले दिन 250 अर्घ्य चढ़ाए गए 


दिगंबर दशा हुमड समाज की ओर से तारंगाजी सिद्ध क्षेत्र में आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ और आर्यिका सुदृढ़मति माताजी ससंघ और आर्यिका देवयशमति माताजी ससंघ के सानिध्य में 1 से 9 जनवरी तक सिद्ध चक्र महामंडल विधान शुरू हुआ। खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


खैरवाड़ा। दिगंबर दशा हुमड समाज की ओर से तारंगाजी सिद्ध क्षेत्र में आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ और आर्यिका सुदृढ़मति माताजी ससंघ और आर्यिका देवयशमति माताजी ससंघ के सानिध्य में 1 से 9 जनवरी तक सिद्ध चक्र महामंडल विधान शुरू हुआ। दिगंबर दशा हुमड समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया, उपाधयक्ष विपिन वखारिया और विहार के वयवस्थापक कुलदीप शाह ने बताया कि सिद्ध क्षेत्र तारंगाजी में खैरवाडा़ दिगंबर दशा हुमड समाज की ओर से पहली बार सिद्ध चक्र महामंडल विधान हो रहा है। उसमें पहले दिन 250 अर्घ्य चढ़ाए गए। इसी तरह हमेशा 250 अर्घ्य चढं़ेगे। 9 वें दिन विधान की पुर्णाहुति एवं हवन होगा। विधान प्रतिदिन दोपहर में पढ़ा जाएगा।

सभी साधर्मी बंधु सपरिवार तारंगाजी सिद्ध क्षेत्र में जाकर धर्म लाभ लें। विधान में अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया, कुलदीप शाह, जुगल वखारिया, भरतजी भगोरिया, रीतेश फड़िया और वर्षा वखारिया, लक्ष्मी बेन, भानू शाह, ननीक्षा, रावि, हेतवी, सिद्धू लक्ष्मी नागदा, रसीला वोरा, बदामी बेन, प्रेमिला बेन, कोकिला बेन, रोशन नागदा, सुरेश वोरा और बाहर से पधारे हुए सभी साधर्मी बन्धु उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page