समाचार

श्री आदिनाथ जिनालय में श्री भक्तामर विधान का समापन: भक्ति और श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओं ने लिया भाग 


श्री आदिनाथ महिला मंडल के तत्वावधान में श्री आदिनाथ जिनालय में विगत 64 दिनों से प्रतिदिन सायंकाल आयोजित हो रहे श्री भक्तामर पाठ का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर विशेष विधान का किया गया। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…


अंबाह। श्री आदिनाथ महिला मंडल के तत्वावधान में श्री आदिनाथ जिनालय में विगत 64 दिनों से प्रतिदिन सायंकाल आयोजित हो रहे श्री भक्तामर पाठ का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर विशेष विधान का किया गया। जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। समापन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकाल विधि-विधान से श्री भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ एवं पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के चरणों में नमन कर विश्व शांति, जनकल्याण और सामाजिक सद्भाव की कामना की। महिला मंडल की संरक्षक ऊषा भंडारी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धर्म साधना के साथ समाज में एकता, सहयोग और सकारात्मक सोच को मजबूत करना रहा। समापन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के पुण्य की अनुमोदना की। विधान के दौरान पूजन का कार्य बॉबी जैन द्वारा संपन्न कराया गया। अंत में आयोजन से जुड़े सभी सेवाभावी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मानव कल्याण की मंगल कामना की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page