समाचार

श्रावक-श्राविकाओं ने की सिद्धों की आराधना कर 1024 अर्घ्य किए अर्पित : शालीमार एनक्लेव जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में भक्ति का दौर


कमला नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार एनक्लेव में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में हो रहा है। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…


आगरा। कमला नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार एनक्लेव में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में हो रहा है। विधान पुण्यार्जक परिवार पारस जैन कंसल, संभव जैन कंसल एवं मधु जैन कंसल के संयोजन में चल रहे इस आयोजन के आठवें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य नियम पूजन श्रद्धा-भाव से किया। बाल ब्रह्मचारी आशीष जैन शास्त्री के निर्देशन में विधान में उपस्थित इंद्र-इंद्राणियों ने मंत्रोच्चारण के साथ मंडल पर सिद्धों के गुणों का गुणगान करते हुए श्रीजी के समक्ष 1024 अर्घ्य अर्पित किए तथा मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। संगीतमय भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे और प्रभु आदिनाथ की आराधना की। सायंकाल 7 बजे संगीतमय कार्यक्रम के बीच प्रभु आदिनाथ की भव्य मंगल आरती आयोजित की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने 1008 दीपकों से आरती कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि 23 फरवरी से प्रारंभ हुआ यह विधान 4 मार्च को विश्व शांति महायज्ञ एवं होली मिलन समारोह के साथ संपन्न होगा। विधान में विनीत जैन, अभिषेक जैन,अजीत जैन, हर्ष जैन, गौरव जैन,मिथलेश जैन, राजकुमार गुड्डू,राजू गोधा,संजू गोधा, रूपचंद जैन, शैलेंद्र जैन, मुकेश जैन रपरिया सहित शालीमार एनक्लेव जैन समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page