दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति ग्रुप की शपथ विधि रविवार को जीएसआईएमआर कॉलेज में रखी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी ने की। उन्होंने सन्मति ग्रुप के 30 वर्ष के स्वर्णिम सफर के बारे में बताया और कहा की वह भी सन्मति परिवार से 30 वर्ष से जुड़े हैं और पूर्व अध्यक्षों ने जो बीज बोया था, अब वटवृक्ष बन गया है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति ग्रुप की शपथ विधि रविवार को जीएसआईएमआर कॉलेज में रखी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी ने की। उन्होंने सन्मति ग्रुप के 30 वर्ष के स्वर्णिम सफर के बारे में बताया और कहा की वह भी सन्मति परिवार से 30 वर्ष से जुड़े हैं और पूर्व अध्यक्षों ने जो बीज बोया था, अब वटवृक्ष बन गया है। आदर, सम्मान और संस्कारों से ओतप्रोत है सन्मति परिवार। मुख्य अतिथि राकेश विनायका ने फेडरेशन की गतिविधि के बारे मे जानकारी दी और शपथ विधि अधिकारी प्रदीप चौधरी ने सभी को शपथ दिलाई। विशेष अतिथि डॉ. विशाल जैन ने स्वास्थ्य के बारे में समाज को महत्वपूर्ण सलाह दी। मोटिवेशनल स्पीकर आकाश जैन ने सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चारित्र और विवाह विच्छेदन के बारे अपने अंदाज में कहकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन अनुराग जैन ने किया। कार्यक्रम के सूत्रधार संयोजक गण ने मंगलाचरण और सन्मति ग्रुप का एंथम और निर्वाचीत पदाधिकारियो की वेलकम इंट्री डांस से कर कार्यक्रम में जान डाल दी।
पिन एक्सेंज कर नई कार्यकारिणी को सौंपी
निर्वतमान अध्यक्ष अंशुल आरती जैन, सचिव विशाल गरिमा धनाते, कोषाध्यक्ष सुदेश सपना जैन ने अपना पिन निर्वाचित अध्यक्ष नितेश प्रियंका जैन, सचिव अविनाश पूजा जैन, कोषाध्यक्ष अतीश प्रिया जैन को लगाकर आगामी 2025-26 के लिए कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम में मुख्य सहयोग जितेंद्र मोनिका जैन, नमीष ऋतु जैन, सचिन आरती जैन ने किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक चिन्मय श्वेता जैन, सौरभ नेहा जैन, निशांत रूबी जैन, दीपाली वर्धमान जैन, सोनम नितिन जैन, नितिन अंजलि जैन ने किया। सभी सदस्य दंपत्तियों और अतिथिगणों ने कार्यक्रम को सराहा सभी का आभार सचिव ने माना।












Add Comment