महावीर इंटरनेशनल डडूका की मासिक बैठक की गई। इसमें बेबी किट्स एवं सेनेटरी नेपकिन प्रतिमाह वितरण किया जाना तय किया। बैठक में निर्णय हुआ कि घुटना रोग जांच शिविर 25जनवरी को लगाया जाएगा। डडूका से पढ़िए, यह खबर…
डडूका। महावीर इंटरनेशनल डडूका की मासिक बैठक की गई। इसमें बेबी किट्स एवं सेनेटरी नेपकिन प्रतिमाह वितरण किया जाना तय किया। बैठक में निर्णय हुआ कि घुटना रोग जांच शिविर 25जनवरी को लगाया जाएगा। महावीर इंटरनेशनल डडूका की मासिक बैठक ओम बन्ना परिसर में रणजीतसिंह सोलंकी की अध्यक्षता, इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया के मुख्य आतिथ्य तथा बांसवाड़ा जिला कॉर्डिनेटर सुंदरलाल पटेल के विशिष्ट आतिथ्य में की गई। बैठक में 25 जनवरी को द्वितीय निःशुल्क घुटना जांच शिविर की तैयारियों, चिकित्सकों के जलपान भोजन आदि तैयारियों पर चर्चा की गई। शिविर के लिए रविवार को बैठक में प्रचार-प्रसार संबंधी जानकारी दी गई। प्रतिमाह 5 तारीख को बेबी किट्स वितरण और, 25 तारीख को सेनेटरी नेपकिन वितरण करने का निर्णया लिया गया। इस अवसर पर 50-50 बेबी किट्स और सेनेटरी नेपकिन मंगाना तय किया गया।
शिविर को सफल बनाने की अपील
ग्रामीण महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण के लिए एपेक्स से 2 सिलाई मशीन के आवेदन करना तय किया गया। बैठक की अध्यक्षता वीर रणजीतसिंह सोलंकी ने की। शिविर संयोजक सुंदरलाल पटेल ने सभी से शिविर को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या में आमजन को सूचित करने आह्वान किया। इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने जोन संपर्क अभियान एवं 1 मार्च को तलवाड़ा केंद्र पर होने वाले संभागीय अधिवेशन की जानकारी दी। 26 जनवरी को नौगामा नसिया जी में एक दिवसीय चेयरमैन एवं सेक्रेट्रीज बैठक पर भी चर्चा हुई।
सेनेटरी नेपकिन ओर बेबी किट्स वितरण की सराहना
सभी सदस्यों से रोजाना ई-चौपाल में उपस्थित रहने आग्रह किया गया। बैठक में शंकरलाल यादव, सुरभि यादव तथा वंदना यादव ने सेनेटरी नेपकिन ओर बेबी किट्स वितरण प्रतिमाह करने के निर्णय की सराहना की। अशोक रावल, जगदीश वागड़ि़या तथा विजयपाल गहलोत ने 25 जनवरी के घुटना जांच शिविर में सभी के सहयोग का आह्वान किया।













Add Comment