समाचार

आर्यिका शिरोमणी गुरुमां 105 विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का पद विहार : देवानहाट से‌ विहार करते हुए कूचबिहार स्थित नवीन मंदिर में पहुंचेगा संघ


परम पूज्य राष्ट्रसंत गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महामुनिराज की परम विदुषी शिष्या गणिनी आर्यिका शिरोमणी गुरुमां 105 विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का पद विहार चल रहा है, जो कोलकाता की ओर संभावित है। अब गुरु मां ने दिनहाटा से अपने आगे के विहार क्रम में कूचबिहार समाज के निवेदन पर कूचबिहार जाने की मंशा को जाहिर किया है। पढ़िए सुनील सेठी की विशेष रिपोर्ट…


दिनहाटा (पश्चिम बंगाल)। परम पूज्य राष्ट्रसंत गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महामुनिराज की परम विदुषी शिष्या गणिनी आर्यिका शिरोमणी गुरुमां 105 विन्ध्यश्री माताजी ससंघ का पद विहार चल रहा है, जो कोलकाता की ओर संभावित है। पूज्य गुरुमां ससंघ का बीते 1 अप्रैल 2023 को दोपहर 3:15 बजे दिनहाटा की पुण्य धरा पर गाजे-बाजे के साथ भव्य मंगल प्रवेश कराया गया था। यहां संघ के 6 दिन अल्पकालीन प्रवास के पश्चात् गुरु मां ने दिनहाटा से अपने आगे के विहार क्रम में कूचबिहार समाज के निवेदन पर कूचबिहार जाने की मंशा को जाहिर किया है।

दिगम्बर जैन समाज दिनहाटा के अध्यक्ष बसंत कुमार बिनायक्या और सह मंत्री अशोक कुमार सेठी ने बताया कि अब शनिवार 8 अप्रैल 2023 को संघ का प्रातः 5:00 बजे गुरुमां का ससंघ विहार होगा। वह यहां से 14 किलोमीटर पद विहार करते हुए देवानहाट संजीव साह के गैस गोदाम पर पदार्पण करेंगी। यहां संघ की विधिवत आहार चर्या, सामायिक, प्रतिक्रमण, स्वाध्याय एवं रात्रि विश्राम होगा।

देवानहाट से‌ रविवार 9 अप्रैल 2023 को सुबह 5:00 बजे संघ 14 किलोमीटर का पद विहार करते हुए कूचबिहार स्थित नवीन मंदिर में पहुंचेगा, जहां संघ की भव्य आगवानी की जाएगी। संघ के पद‌ विहार में सहयोगी सभी के लिए अल्पाहार, भोजन एवं आवासादि की समुचित व्यवस्था रहेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page