समाचार

विहाररत माताजी संघ का हुआ मंगल प्रवेश : श्रद्धालुओं ने माताजी संघ की अगवानी 


धामनोद में आचार्य श्री विराग सागरजी की शिष्या विदिता श्री माताजी और क्षुल्लिका विनीत श्री माताजी का गुजरी से विहार होकर धामनोद के प्रशांत नरेंद्र जैन अनाज वालों के फार्म हाउस पर रात्रि विश्राम हुआ। धामनोद से पढिए, दीपक प्रधान की यह खबर…


धामनोद। नगर में शनिवार को प्रातः आचार्य श्री विराग सागरजी की शिष्या विदिता श्री माताजी और क्षुल्लिका विनीत श्री माताजी संघ का मंगल प्रवेश जैन समाज और मुनिसेवा समिति के सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ कराया। समाज अध्यक्ष महेश जैन ने बताया कि शुक्रवार को समाज के नेतृत्व में श्रीफल माताजी को चरणों में चढ़ाकर धामनोद आगमन के लिए निवेदन किया गया था। माताजी संघ की आहार चर्या श्रावक श्रेष्ठी वीरेंद्र सुधा जैन आहार क्रमांक दो की टीम ने मुक्तानंद परिसर धामनोद में कराया।

दोपहर को उपाध्यक्ष शैलेंद्र जैन के नेतृत्व में मंगल विहार धरमपुरी के लिए हुआ, जो रात्रि विश्राम पीपल्दा गढ़ी में होगा। माताजी का मंगल विहार महिला मंडल की प्रणीति जैन प्रीति जैन भी थीं। रविवार को मंगल प्रवेश धरमपुरी में होगा। शनिवार को मुनिसेवा समिति ने कड़ाके की ठंड में मंगल प्रवेश कराया। समाज में भी काफी उत्साह देखा गया। पाद प्रक्षालन मीना प्रधान के निवास पर किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page