समाचार

जैन गौरव गणेश प्रसाद वर्णी की जीवनी पर आधारित है किताब : सितारा शिखर का नाट्य पुस्तक का विमोचन समारोह संपन्न


जैन गौरव पूज्य गणेश प्रसाद वर्णी जी की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनकी जीवनी पर आधारित डॉ. आशा जैन द्वारा लिखित शीर्षक” सितारा शिखर का नाटक की पुस्तक का विमोचन श्री गणेश वर्णी दिगंबर जैन संस्थान नरिया वाराणसी में हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। जैन गौरव पूज्य गणेश प्रसाद वर्णी जी की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनकी जीवनी पर आधारित डॉ. आशा जैन द्वारा लिखित शीर्षक” सितारा शिखर का नाटक की पुस्तक का विमोचन श्री गणेश वर्णी दिगंबर जैन संस्थान नरिया वाराणसी में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मणिन्दर जैन थे। मणिन्दर जैन संगीतकार रविंद्र जैन के भाई हैं।

बधाई और शुभकामनाएं प्रदान कीं

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष ऋषभ चंद्र जैन श्री दिगंबर जैन समाज काशी, विजय कुमार जैन, प्रोफेसर अशोक कुमार जैन रुड़की, प्रोफेसर अशोक कुमार जैन बीएचयू ,पंडित फूलचंद शास्त्री प्रेमी वाराणसी, डॉक्टर के.के. जैन, राकेश जैन, प्रोफेसर एन.के. जैन फार्मेसी विभाग आदि थे। इस पुस्तक के विमोचन के अवसर पर जैन महिला परिषद एवं अन्य महिला मंडल के सदस्यों ने डॉ. आशा जैन को बधाई दी है। इंदौर नगर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, हंसमुख गांधी, आजाद जैन, टीके वेद, संजीव जैन संजीवनी, विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन और मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू, परवार समाज महिला संगठन इंदौर की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सचिव सारिका जैन ने भी शुभकामनाएं दीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page