भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 10 की छठवीं कोर कमेटी की बैठक होटल मैजिक प्लाजा सागर में अतिवीर कमलेंद्र जैन वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर इंजीनियर आरके जैन मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया की अध्यक्षता में हुई। सागर से पढ़िए, मनीष विद्यार्थी की यह खबर…
सागर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 10 की छठवीं कोर कमेटी की बैठक होटल मैजिक प्लाजा सागर में अतिवीर कमलेंद्र जैन वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर इंजीनियर आरके जैन मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में शाखाओं से प्राप्त वार्षिक प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन कर सर्वश्रेष्ठ, श्रेष्ठ शाखाओं का चयन किया गया। वर्ष 2025-26 के वार्षिक अधिवेशन सागर में जैन मिलन नगर एवं महिला जैन मिलन मुख्य शाखा कटरा के आतिथ्य में पद्माकर सभागार में 14 फरवरी को करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में यह उपस्थित रहे
क्षेत्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन, रितुराज सहित सभी केंद्रीय निर्वाचित पदाधिकारी को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष वीर संजय जैन शक्कर, वीर जिनेश जैन बहरोल, वीरांगना क्षेत्रीय मंत्री कविता जैन दमोह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष वीर प्रमोद जैन भाई, उपाध्यक्ष दिलेश चौधरी, मंजू सतभैया, मनीष विद्यार्थी, मुख्य संयोजक सुधीर जैन डब्बू, वीरांगना अर्चना लिवाज दमोह उपस्थित रहे।













Add Comment