समाचार

भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन रविवार को: बिजलीनगर में होने जा रहे कार्यक्रम का है आमंत्रण


महावीर प्रोविजन स्टोर्स बिजलीनगर बिचौली-हापसी मेनरोड पर भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन रविवार को रात 8 बजे किया गया है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। महावीर प्रोविजन स्टोर्स बिजलीनगर बिचौली-हापसी मेनरोड पर भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन रविवार को रात 8 बजे किया गया है। पुण्यार्जक परिवार राकेशकुमार जैन, मंजुला जैन, रमेशचंद जैन, किरण जैन ने भक्तामर स्तोत्र पाठ के अवसर पर सामूहिक रूप से भक्तिभाव से लीन होकर भगवान की असीम कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को रात 8बजे से भक्तिमय, संगीतमय भक्तामर आराधना बिजली नगर सांची प्वाइंट के पीछे महावीर किराना स्टोर के सामने एक शाम भक्ति के साथ की जा रही है। यह जानकारी आराधना ग्रुप के कमलेश जैन, ज्योति, राकेश, प्रेमचंद जैन ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page