समाचार

मुनिराजों का अंबाह से पोरसा तक पदविहार: नगर में मंगल प्रवेश पर समाजजनों ने की भव्य अगवानी 


जैन संत मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोध सागर जी महाराज ने दो दिवसीय अंबाह प्रवास के बाद गुरुवार सुबह पोरसा की ओर पद विहार किया। संत श्री ने प्रातः 6 बजे अंबाह से प्रस्थान कर 8 बजे पोरसा पहुंचकर नगर में प्रवेश किया। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…


अंबाह। जैन संत मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोध सागर जी महाराज ने दो दिवसीय अंबाह प्रवास के बाद गुरुवार सुबह पोरसा की ओर पद विहार किया। संत श्री ने प्रातः 6 बजे अंबाह से प्रस्थान कर 8 बजे पोरसा पहुंचकर नगर में प्रवेश किया। संतों के साथ अंबाह के अनेक श्रद्धालु पदविहार में सम्मिलित रहे। पोरसा पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने संत श्री की भव्य अगवानी की।

नगर प्रवेश द्वार पर समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संत श्री विलोक सागर जी एवं विबोध सागर जी महाराज पोरसा में प्रवास कर समाज के लोगों को धार्मिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे। उनके आगमन से पोरसा नगर में धार्मिक उत्साह का वातावरण बन गया है। जैन समाज ने संतों के दर्शन का लाभ लेकर स्वयं को धन्य महसूस किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page