समाचार

आर्यिका श्री विश्वयशमति जी और आर्यिका श्री विमलमति जी का विहार जारी: सिद्धवरकूट में होगा सिद्धचक्र मंडल विधान और केशलोचन 


जिनधर्म प्रभाविका 61 वर्षीय गणनी आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी का मंगल विहार भोपाल में वर्ष 2025 का संयमी जीवन का 31वां वर्षायोग संपन्न कर सिद्ध क्षेत्र की ओर मंगल विहार आर्यिका श्री विश्वयशमति जी और आर्यिका श्री विमलमति जी के साथ चल रहा है। इंदौर से पढ़िए, राजेश पंचोलिया की यह खबर…


इंदौर। जिनधर्म प्रभाविका 61 वर्षीय गणनी आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी का मंगल विहार भोपाल में वर्ष 2025 का संयमी जीवन का 31वां वर्षायोग संपन्न कर सिद्ध क्षेत्र की ओर मंगल विहार आर्यिका श्री विश्वयशमति जी और आर्यिका श्री विमलमति जी के साथ चल रहा है। सिद्ध क्षेत्र नेमावर के दर्शन के बाद सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट के दर्शन के लिए विहार हो रहा है। पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी से दीक्षित आर्यिका श्री विश्वयश मति जी भी संघ सहित हैं। 25 दिसंबर को विहार कर सुलगांव आहार हुआ। गुरुवार को दोपहर विहार के बाद नवकार होटल ओंकारेश्वर रोड पर रात्रि विश्राम होगा। शाम 6 से 8 तक गुरुभक्ति और प्रश्न मंच होता हैं।

दीक्षा गुरु सहित 19 साधुओं की जन्म कर्म भूमि से मात्र 2 किमी की दूरी पर हैं। शुक्रवार को डॉ डागोर के फार्म हाउस कोठी में आर्यिका संघ की आहार चर्या होगी। इसी दिन विहार कर रात्रि विश्राम सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट में होगा। शनिवार को एक दिवसीय सिद्ध चक्र मंडल विधान होगा। आर्यिका श्री विश्वयश मति जी के केशलोचन भी इसी दिन को होंगे। रविवार को सिद्धवरकूट से आहार के बाद माताजी संघ का विहार होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page