समाचार

धूलियागंज में शिखर कलशारोहण एवं ध्वज स्थापना महोत्सव सानंद संपन्न हुआः विहसंत सागरजी का मंगल विहार जयपुर हाउस जैन मंदिर के लिए हुआ।


मेडिटेशन गुरु श्री विहसंत सागरजी महाराज के मंगल सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं नंदीश्वर दीप जिनालय पार्श्वपुरी में शिखर कलशारोहण एवं ध्वज स्थापना महोत्सव का आयोजन भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। आचार्यश्री विरागसागरजी महाराज का चित्र अनावरण श्री दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल समाज ने किया। उपाध्यायश्री का पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पढ़िए आगरा से शुभम जैन की यह पूरी खबर…


आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागरजी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में धूलियागंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं नंदीश्वर दीप जिनालय पार्श्वपुरी में 17 फरवरी को शिखर कलशारोहण एवं ध्वज स्थापना महोत्सव का आयोजन किया गया।

भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी पात्रों के साथ श्री दिगंबर जैन मंदिर पंचबालयति, बेलनगंज से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं नंदीश्वर दीप जिनालय पार्श्वपुरी तक भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा के मंदिर पहुंचकर भक्तों ने उपाध्यायश्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी प्रतिमाओं की शांतिधारा संपन्न की। ध्वजारोहण प्रमोद जैन एवं प्रशांत जैन परिवार ने किया।

अनावरण, पाद प्रक्षालन व कलशारोहण हुआ

आचार्यश्री विरागसागरजी महाराज का चित्र अनावरण श्री दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल समाज ने किया। उपाध्यायश्री का पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य रमेशचंद्र जैन राशन वाले परिवार एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य धर्मेंश जैन परिवार प्राप्त हुआ। तत्पश्चात पंडित आशुतोष जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंदिर के शिखर पर कलशारोहण करने का सौभाग्य डॉ अतुल जैन व पिंकी जैन परिवार को प्राप्त हुआ। ध्वज स्थापना करने का सौभाग्य सिद्धसरन जैन एवं संगीता जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

अतिथियों का स्वागत किया गया

इस महोत्सव में यज्ञनायक सुनील जैन एवं अर्चना जैन, सौधर्म इंद्र विवेक जैन एवं शिल्पी जैन, कुबेर इंद्र ब्रजेश जैन एवं सुनीता जैन, ईशान इंद्र सर्वेश जैन एवं वीना जैन, सनत इंद्र अमित जैन एवं प्रियांशी जैन, महेंद्र इंद्र रवि जैन एवं वीना जैन को प्राप्त हुआ। बाहर से पधारे अतिथियों का आयोजन समिति ने दुपट्टा पहनकर स्वागत सम्मान किया।

उपाध्यायश्री का मंगल विहार जयपुर हाउस की ओर

कार्यक्रम के समापन के बाद उपाध्यायश्री विहसंत सागरजी महाराज ससंघ का धूलियागंज से मंगल विहार जयपुर हाउस जैन मंदिर के लिए हुआ। इस कार्यक्रम में सभी साधर्मी बन्धुओं ने परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढाई व निर्विघ्न सम्पन्न कराने में पूर्ण योगदान प्रदान किया। इस अवसर पर अवनी जैन, अजय जैन, सुनील जैन, सुशील जैन नसियाजी व समस्त धूलियागंज एवं पार्श्वपुरी जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page