दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर के नव मनोनीत पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ विधि समारोह एमजी रोड स्थित प्रेस क्लब के सभागृह में हुआ। इंदौर से पढ़िए, सतीश जैन की यह रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर के नव मनोनीत पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ विधि समारोह एमजी रोड स्थित प्रेस क्लब के सभागृह में हुआ। इसमें पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि समाज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, नरेंद्र वेद, संदीप जैन मोयरा, आरके जैन रानेका, धीरेंद्र कासलीवाल, नकुल पाटोदी, सुभाष सामरिया व रानी दोषी के आतिथ्य में कार्यक्रम किया गया। समाज श्रेष्ठी अशोक बड़जात्या ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में महामंत्री देवेंद्र सोगानी, संगठन महामंत्री जेनैश झांझरी, कोषाध्यक्ष पिंकेश टोंग्या, प्रचार प्रमुख सतीश जैन, समन्वयक डीके जैन, अनिल जैन जैनको, सुरेंद्र बाकलीवाल, ऋषभ पाटनी, हर्ष जैन, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर जैन, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनामिका बाकलीवाल, संजय बाकलीवाल, विपिन गंगवाल, डॉ धीरेंद्र जैन सहित करीब 50 पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। अतिथियों ने कहा कि सत्य बोलंे, धर्म का आचरण करें।
बगैर दृढ़ता के समाज में एकता नहीं आएगी। नव मनोनीत अध्यक्ष विनय बाकलीवाल जी स्वाभिमानी है, किंतु उनमें रंच मात्र भी अभिमान नहीं है। वो जो कहते हैं, अवश्य ही करते हैं। निश्चित ही जैन समाज उनके कार्यकाल में नई ऊंचाइयों को छूएगा। संचालन प्रवक्ता मनीष अजमेरा ने किया एवं आभार संगठन महामंत्री जेनैश झांझरी ने माना।













Add Comment