समाचार

परवार सभा का शपथ ग्रहण रविवार को होगा: समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा 


दिगंबर जैन परवार सभा की 12 सदस्यों की नई कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को दोपहर 2 बजे सीए ऑडिटोरियम, आईसीएआई भवन में होगा। इसमें समाज के 35 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन परवार समाज की 12 कार्यकारिणी सदस्यों की धार्मिक, सामाजिक एवं पारमार्थिक कार्यांें के लिए समर्पित संस्था दिगंबर जैन परवार सभा की 12 सदस्यों की नई कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को दोपहर 2 बजे सीए ऑडिटोरियम, आईसीएआई भवन में होगा। परवार सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश सिंघई चेतक एवं सभा के राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर समाज के कक्षा पांचवी से लेकर कॉलेज स्तर तक की परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले होनहार 35 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, रजत मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम के सूत्रधार अनुराग जैन होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करने की अपील की गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page