इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 304 की वार्षिक असेम्बली भोपाल में की गई। इनरव्हील क्लब खंडवा एवं इनरव्हील क्लब खंडवा स्पार्कल ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिथि एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महीपाल कलकत्ता से आईं। उन्होंने इनरव्हील थीम को विस्तृत रूप से समझाया और सेवा कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया। खंडवा से पढ़िए, यह खबर…
खंडवा। इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 304 की वार्षिक असेम्बली भोपाल में की गई। इनरव्हील क्लब खंडवा एवं इनरव्हील क्लब खंडवा स्पार्कल ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिथि एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महीपाल कलकत्ता से आईं। उन्होंने इनरव्हील थीम को विस्तृत रूप से समझाया और सेवा कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट 304 की मंडल अध्यक्ष विभा सिंह को प्रभार दिया गया। मंडल उपाध्यक्ष वाइस चेयरमेन का पद खंडवा की आरती जैन को दिया गया। मंडल सचिव स्मिता बियानी, मंडल कोषाध्यक्ष तनु जैन, एसी मेंबर मीनाक्षी शर्मा, मंडल आईएसओ प्रज्ञा तिवारी, मंडल संपादक ताप्ति राय यादव को पदभार सौपा गया। इस अवसर पर वाइस चेयरमेन आरती जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि समर्पण और एकता से मुश्किल काम भी सहजता से किए जा सकते हैं।
इस आयोजन में मंडल 304 के 300 सदस्य उपस्थित हुए। इस आयोजन में इनरव्हील क्लब खंडवा की अध्यक्ष श्वेता गोयल, सचिव प्रीत खंडपुरे, पीडीसी बिना शाह, पूर्व अध्यक्ष स्नेहा पटेल, इनर व्हील क्लब खंडवा स्पार्कल की अध्यक्ष दीपमाला पांडे, सचिव मोना थापक, पूर्व अध्यक्ष संगीता जैन, रविंद्र सलूजा, दुर्गा वाघमारे उपस्थित रहीं और आरती जैन को डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमेन बनने की बधाइयां दीं।













Add Comment