समाचार

जैन सोशल ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी गठित : स्नेह मिलन समारोह में आयोजित बैठक में चुने सोशल ग्रुप के पदाधिकारी 


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। 2 जनवरी को त्रिमूर्ति तीर्थ बगवास में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में नवीन कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी अशोक नरसिंहपुरा, दीपक पाड़लिया, नरेश सोनी, संजय जैन, राजेश कोरिया ने संपन्न करवाई। बगवास (प्रतापगढ़) से पढ़िए, मुकेश जैन की यह खबर…


बगवास (प्रतापगढ़) दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। 2 जनवरी को त्रिमूर्ति तीर्थ बगवास में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में नवीन कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी अशोक नरसिंहपुरा, दीपक पाड़लिया, नरेश सोनी, संजय जैन, राजेश कोरिया ने संपन्न करवाई। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष सतीश शाह ने अगले अध्यक्ष के लिए राजेश कोठारी के नाम का प्रस्ताव रखा, निवर्तमान सचिव अंकित जैन ने नए सचिव के लिए मनीष सालगिया एवं कोषाध्यक्ष के लिए पुनः देवेंद्रकुमार बंडी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी सदस्यों ने अपना समर्थन व्यक्त किया।

इन पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

प्रतापगढ़ ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह दशा हूमड़ मांगलिक भवन में हुआ। ग्रुप के नव मनोनीत मीडिया प्रभारी मुकेश जैन सिद्धि ने बताया कि 2 जनवरी को गठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव संजय वगैरिया ने नए अध्यक्ष राजेश अनीता कोठारी को शपथ दिलाई। वही राष्ट्रीय संचालक दीपक पाड़लिया ने मनीष नीता सालगिया को सचिव पद एवं मुकेश जैन ने देवेंद्रकुमार अनीता बंडी को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। बहादुर तृप्ति सालगिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील अनीता शाह उपाध्यक्ष, तेजस लीना तलाटी सह सचिव, शशि राजेंद्र बंडी सांस्कृतिक सचिव, उज्जवल कविता जैन सांस्कृतिक सह सचिव, मुकेश दीपमाला जैन ने मीडिया प्रभारी के पद की शपथ ली। संचालक मंडल पद पर कपिल रश्मि पतंग्या, श्याम अरुणा नरसिंहपुरा, आशीष ज्योति पटवा, पंकज वर्षा जुवां, मुक्ति मनोज जैन, अनामिका पलक शाह, कपिल रचना मौला, जिनेश नेहा दोशी ने शपथ ली।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page