दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कांसल का जबलपुर आगमन हुआ। उन्होंने यहां पहुंचकर आचार्य श्री समयसागर जी का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया। आचार्यश्री को श्रीफल अर्पित कर शास्त्र भेंट किए। इस अवसर पर पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जबलपुर से पढ़िए यह खबर…
जबलपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र जैन कांसल ने शनिवार को जबलपुर पहुंचे। आचार्य श्री समय सागर जी मुनिराज के चरणों में पाद प्रक्षालन किया एवं शास्त्र भेंटकर एवं श्री फल अर्पित कर पदाधिकारियों सहित आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पुण्यार्जन मय कार्यक्रम के बारे में फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नितिन जैन, राजेश जैन दद्दू ने बताया।
सभी मांगलिक क्रियाएं फेडरेशन के पूर्व महासचिव विपुल बांझल, अतिरिक्त महासचिव जंबू जैन् धवल, प्रशांत जैन, प्रवीण सिंघई, राजेंद्र जैन, विमल जैन, नवीन जैन, उज्जैन रीजन अध्यक्ष महाकौशल-विंध्य रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन, सचिव हेमंत जैन, कोषाध्यक्ष सुनील (घिया) तथा सुधीर जैन ने की। इस अवसर पर जबलपुर में संचालित सभी ग्रुपों के दंपत्ति सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन अमित पड़रिया ने किया।













Add Comment