दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के नवनिर्वाचित मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कांशल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल ने कुक्षी (धार) में विराजित मुनिश्री प्रणुत सागरजी महाराज ससंघ से सौजन्य भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर मुनिश्री ने कहा कि यह संस्था समाज में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ मानव प्रेम और इंसानियत के लिए काम करती है। इंदौर से पढ़िए यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के नवनिर्वाचित मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कांशल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल ने कुक्षी (धार) में विराजित आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के शिष्य मुनिश्री प्रणुत सागरजी महाराज ससंघ से अपने दो वर्षीय कार्यकाल की सफलता के लिए सौजन्य भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनिश्री ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन देश में दिगंबर जैन समाज की सबसे बड़ी राष्ट्रीय ऐसी संस्था है, जो समाज में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ मानव प्रेम और इंसानियत के लिए काम करती है।
मुनि श्री ने दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उज्जैन के जैन समाज के लिए यह खुशी की बात है कि दोनों पदाधिकारी उज्जैन के हैं और दोनों ही गुरु भक्त मेरे शिष्य हैं। इसलिए मेरे लिए भी खुशी की बात है। इस अवसर पर अनिल गंगवाल, योगेंद्र बडजात्या, नितिन डोसी आदि सदस्य उपस्थित थे। स्मरणीय है कि मुनिश्री का विहार कुक्षी से इंदौर के लिए चल रहा है।













Add Comment