समाचार

नरसिंहपुरा जैन सोशल ग्रुप का वार्षिक स्नेह मिलन मनाया : ग्रुप के सदस्यों ने गिल्ली डंडा, चेयर रेस आदि खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया


नरसिंहपुरा जैन सोशल ग्रुप का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह बुधवार को मकर संक्रांति पर सीमांधर स्वामी जिनालय जैन बोर्डिंग में हुआ। इसमें सदस्यों ने गिल्ली डंडा, चेयर रेस आदि खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतापगढ़ से पढ़िए, यह खबर…


प्रतापगढ़। नरसिंहपुरा जैन सोशल ग्रुप का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह संपन्न हुआ। ग्रुप का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह बुधवार को मकर संक्रांति पर सीमांधर स्वामी जिनालय जैन बोर्डिंग में हुआ। जिसकी शुरूआत णमोकार मंत्र पाठ के साथ हुई। जिसके बाद ग्रुप के सदस्यों ने गिल्ली डंडा, चेयर रेस आदि खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

ग्रुप के प्रवक्ता संजय पटवा ने बताया कि कार्यक्रम के बाद ग्रुप सदस्यों की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें ग्रुप के कोषाध्यक्ष मनीष जैन ने वर्षभर का आय व्यय प्रस्तुत किया। मीटिंग में ग्रुप के संरक्षक राजेश कोठारी, पूर्व अध्यक्ष श्याम जैन और मौजूदा अध्यक्ष राजेश जैन ने अपने विचार व्यक्त किए। खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी रहे सदस्यों को पारितोषिक वितरण किए गए। संचालन सचिव उज्ज्वल जैन ने किया। जैन बोर्डिंग में विराजित माताजी की आरती के साथ कार्यकम का समापन हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page