जैन समाज के भाग्यशाली परिवार के सौभाग्यशाली बेटे ने 92 साल की मां प्रेम देवी प्रभुदयाल जैन की वर्षों की मनोकामना पूरी की है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। जैन समाज के भाग्यशाली परिवार के सौभाग्यशाली बेटे ने 92 साल की मां प्रेम देवी प्रभुदयाल जैन की वर्षों की मनोकामना पूरी की है। दरअसल, अशोक जैन की मां की इच्छा थी कि वह कांच मंदिर में सवा दो किलो चांदी का भव्य छत्र चढ़ाएं। कांच मंदिर के निर्माण को भी 102 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। अशोक जैन बताते हैं कि एक बार उनकी मां ने परिवार के समक्ष इच्छा जाहिर की कि मेरे कब सौ साल पूरे हो जाएं पता नहीं, लेकिन मैं कांच मंदिर में एक चांदी का छत्र चढ़ाना चाहती हूं। अपनी मां की इच्छा जानकर उनके बेटे अशोक जैन, बहू किरण जैन, पौत्र सुनील पारूल जैन व प्रदीन रिचा जैन ने चांदी का भ्वय सुदर्शनीय छत्र बनवाया।

मोक्षकल्याण पर्व पर चढ़ाया गया छत्र
इस सुदर्शनीय छत्र को गुरुवार को 1008 श्री कुंथुनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर्व पर सुबह नौ बजे परिवार व कांच मंदिर समाज के साथ मिलकर चढ़ाया गया। इस मौके पर दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फैडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद, संजीव जैन संजीवनी, प्रदीप बड़जात्या, राजेश जैन दद्दू , परवार समाज महिला मंडल की अध्यक्ष मुक्ता जैन काँच मंदिर समाज के मनीष जैन आदि ने शुभ भावों की अनुमोदना कर पूरे परिवार को बधाई दी।













Add Comment