राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन पार्श्वमणि को राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सभागार में यस इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में देशभर से आए विशिष्ट श्रेष्ठियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…
जयपुर। जैन युवा पत्रकार गौरव सर्वश्रत संवाददाता अवॉर्ड विजेता, विगत 35 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान देने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन पार्श्वमणि को राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सभागार में यस इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में देशभर से आए विशिष्ट श्रेष्ठियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। विदित हो इससे पूर्व भी पारस जैन को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आवास पर 13 जैन संतों और समाजजनों की उपस्थिति में ‘वर्तमान का श्रवण कुमार’ और सारिका जैन को ‘सतयुग की नारी’ का सम्मान देकर अभिनंदन किया गया था। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में डॉ. रेनू जैन के निर्देशन में संलेखना समाधि सेविका मिलन समारोह में मुख्य अतिथि पारस जैन ‘पार्श्वमणि’ को बनाया गया। इनका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली है। इनकी एक ही सोच है। नजरें अपनी बदलंे नज़ारे बदल जाएंगे। सबको अपना मानो सब आपके हो जाएंगे। ‘हम ना सोचे हमें क्या मिला है’ ‘हम यह सोचे किया क्या है अर्पण फूल समता की बातें सभी को’ सबका जीवन ही बन जाए मधुबन।













Add Comment