ताजगंज के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के अवसर पर दशलक्षण विधान का भव्य आयोजन चल रहा है। जिसके अंतर्गत रविवार को चौथा दिवस उत्तम शौच धर्म एवं भगवान पुष्पदंत का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। ताजगंज के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के अवसर पर दशलक्षण विधान का भव्य आयोजन चल रहा है। जिसके अंतर्गत रविवार को चौथा दिवस उत्तम शौच धर्म एवं भगवान पुष्पदंत का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा के साथ दिन की शुरुआत हुई। पंडित आदर्श जैन द्वारा उत्तम शौच धर्म की पूजन एवं विधान संपन्न कराया गया। उत्तम शौच धर्म की महिमा का वर्णन करते हुए आत्मा शुद्धि एवं पवित्रता का संदेश दिया। इस अवसर पर भगवान पुष्पदंत के निर्वाण कल्याणक महोत्सव का भी आयोजन हुआ। जिसमें 25 परिवारों ने एक साथ बडे़ निर्वाण लाडू पुष्पदंत भगवान के समक्ष अर्पित कर चरण वंदना की।
इस दौरान पूरे दिन मंदिर परिसर में धर्म भक्ति और उल्लास का दिव्य वातावरण बना रहा। अंत में मंगल पाठ एवं स्वाध्याय के साथ आयोजन का समापन हुआ। इस मौके पर संजयबाबू जैन, विजय जैन, योगेश जैन, विनय जैन, पारस जैन उत्सव जैन, मीना जैन, ऋतु जैन, सपना जैन, रेशी जैन समस्त जैन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर धर्मलाभ अर्जित किया।













Add Comment