समाचार

श्री दिगंबर जैन महासमिति की सभा 10 जनवरी को : राष्ट्रीय पदाधिकारियों का होगा आगमन, समाजहित के मुद्दों पर होगी चर्चा 


दिगंबर जैन समाज की संसद कही जाने वाली दिगम्बर जैन महासमिति की विशाल सभा 10 जनवरी को एमडी जैन इंटर कॉलेज हरि पर्वत की फील्ड पर निर्मित नवीन हॉल में आयोजित की जाएगी। यह सभा मध्याह्न 1.30 बजे से प्रारंभ होगी। सभा की अध्यक्षता दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन जैन (मेरठ) करेंगे। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…


आगरा। दिगंबर जैन समाज की संसद कही जाने वाली दिगम्बर जैन महासमिति की विशाल सभा 10 जनवरी को एमडी जैन इंटर कॉलेज हरि पर्वत की फील्ड पर निर्मित नवीन हॉल में आयोजित की जाएगी। यह सभा मध्याह्न 1.30 बजे से प्रारंभ होगी। सभा की अध्यक्षता दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन जैन (मेरठ) करेंगे। इस अवसर पर जैन समाज में संगठन की वर्तमान आवश्यकता, आगामी जनगणना तथा साधु-साध्वियों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चिंतन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से 4 जनवरी को नारायण भवन श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर हरि पर्वत परिसर में पूर्व बैठक की गई।

 जितेंद्र जैन राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत 

बैठक की अध्यक्षता दिगंबर जैन महासमिति के संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक जैन (पूर्व उपनगर प्रमुख) ने की। जिसमें आयोजन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। अशोक जैन ने बताया कि इस अवसर पर दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बड़जात्या को भी आमंत्रित किया गया है। साथ ही आगरा नगर के लिए यह गर्व का विषय है कि जितेंद्र जैन को दिगंबर जैन महासमिति का राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर समाज की ओर से उनका भव्य अभिनंदन भी किया जाएगा।

सामूहिक सहभागिता की अपील की 

इस सभा में सांसद नवीन जैन आगरा नगर के समस्त श्रेष्ठिजन आगरा दिगंबर जैन परिषद, श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति, नगर की सभी शैली संस्थाओं के पदाधिकारी, युवा मंडल एवं महिला मंडलों को आमंत्रित किया जा रहा है। जैन समाज से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता की अपील की गई है। इस मौके पर जितेंद्र जैन, जगदीश प्रसाद जैन, मनीष जैन ठेकेदार,राकेश जैन पर्देवाले, विमल जैन, कुमार मंगलम जैन समाजसेवी एवं मंच संचालक मनोज जैन बांकलीवाल, पारसबाबू जैन, अनंत जैन महिला संभाग अध्यक्ष रेखा जैन, सपना जैन, कंचन जैन, नीलम जैन, सरिता जैन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page