श्री मेवाड़ वागड़ प्रांतीय दिगंबर जैन दसा नरसिंहपुरा महासभा की कार्यकारिणी की बैठक पारेल में रविवार 5 अक्टूबर को होगी। इसमें महासभा की कार्यकारिणी से जुड़े सभी पदाधिकारी और 38 गांव-शहरों के पंच और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। धरियावद से पढ़िए, अशोककुमार जेतावत की यह खबर…
धरियावद। श्री मेवाड़ वागड़ प्रांतीय दिगंबर जैन दसा नरसिंहपुरा महासभा की कार्यकारिणी की बैठक पारेल में रविवार 5 अक्टूबर को होगी। इसमें महासभा की कार्यकारिणी से जुड़े सभी पदाधिकारी और 38 गांव-शहरों के पंच और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। एक दिवसीय बैठक का आयोजन दिगंबर जैन दसा नरसिंहपुरा समाज पारेल की ओर से किया जा रहा है। बैठक में महासभा के आय और बजट पर चर्चा की जाएगी। बीते 2 सालों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, संविधान संशोधन समिति से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित कराया जाएगा। साथ ही विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से आए पत्रों पर भी चर्चा होगी। अध्यक्ष लक्ष्मीलाल बोहरा, महामंत्री कचरूलाल जैन, संगठन मंत्री सुबोध कुमार लुणदिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पारेल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष हिमांक कलावत ने बताया कि नगर में पहली बार प्रांतीय महासभा का बड़ा आयोजन हो रहा है।
पारेल मंदिर पार्श्वनाथ भक्त मंडल से जुड़े उप जिला प्रमुख सागरमल बोहरा, पारेल समाज के कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश बोहरा, महामंत्री प्रदीप अणदावत ने महासभा की बैठक की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैठक का आयोजन पुष्पांजलि स्कूल प्रांगण में होगा। पहला सत्र अल्पाहार के बाद सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। फिर भोजन के बाद आवश्यकतानुसार दूसरा सत्र होगा। दिगंबर जैन समाज के अशोक कुमार जेतावत ने बताया कि मासभा मेवाड़ एवं वागड़ अंचल के 37 गांवों के सदस्य पंचायतों का संगठन है। इसमें पिछले वर्ष मात्र 7 परिवारों की समाज (पारेल) को 38वीं पंचायत का दर्जा दिया गया। इससे स्थानीय समाजजन में हर्ष है।













Add Comment