अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के सानिध्य में नवग्रह अतिशय क्षेत्र, ग्रेटर बाबा परिसर में मुनि दर्शन सागर महाराज के समाधिमरण के बाद रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरुआत मुनि श्री दर्शन सागर महाराज की फोटो के सामने दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जो गुरुभक्तों द्वारा किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के सानिध्य में नवग्रह अतिशय क्षेत्र, ग्रेटर बाबा परिसर में मुनि दर्शन सागर महाराज के समाधिमरण के बाद रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरुआत मुनि श्री दर्शन सागर महाराज की फोटो के सामने दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जो गुरुभक्तों द्वारा किया गया। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज ने कहा कि मनुष्य जन्म की सार्थकता समाधिमरण से होती है। मुनि दर्शन सागर महाराज की सेवा, सुसनेर समाज और नरेंद्र शकुंतला वेद परिवार द्वारा जिस प्रकार से की गई है, वह अनुकरणीय है। इन लोगों ने केवल मुनि दर्शन सागर महाराज की सेवा नहीं की, बल्कि दिगंबर अवस्था की सुरक्षा भी की है। मुनि श्री की जीवन की शिक्षाएं और उनका योगदान हमारे समाज के लिए अनमोल हैं।
उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। इंदौर जैन समाज के नरेंद्र शकुंतला वेद, अशोक काला, कमल काला, राकेश सिंघई, डी.के. जैन, नकुल पाटोदी, नितिन झांझरी, कैलाश वेद, मनीष अजमेरा, मनोज बाकलीवाल, वीरेंद्र बड़जात्या, कल्पना जैन, किशोर जैन, नानक जैन, निर्मल सेठी, महावीर झांझरी, और अन्य कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने आचार्य श्री के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डाला और श्रद्धांजलि अर्पित की।













Add Comment