समाचार

नवकार युवा मंच की बैठक में पत्रिका का हुआ विमोचन : 1 फरवरी को अवधपुरी के श्री पदमप्रभु जिनालय में होगा भव्य वेदी शिलान्यास कार्यक्रम


आगामी 1 फरवरी को अवधपुरी स्थित श्री पदमप्रभु जिनालय में प्रस्तावित भव्य वेदी शिलान्यास कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से नवकार युवा मंच की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को रात्रि 8 बजे मंदिर प्रांगण में की गई। अवधपुरी से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


अवधपुरी। आगामी 1 फरवरी को अवधपुरी स्थित श्री पदमप्रभु जिनालय में प्रस्तावित भव्य वेदी शिलान्यास कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से नवकार युवा मंच की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को रात्रि 8 बजे मंदिर प्रांगण में की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं नवकार युवा मंच की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान युवाओं को धार्मिक आयोजनों से जोड़ने, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर 1 फरवरी को होने वाले बेदी शिलान्यास कार्यक्रम की आधिकारिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

 

समाजजनों में विशेष उत्साह

पत्रिका में कार्यक्रम की रूपरेखा, धार्मिक महत्व एवं आयोजन से जुड़ी समस्त जानकारियां सम्मिलित हैं।पत्रिका विमोचन के दौरान समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नवकार युवा मंच के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में बड़ी संख्या में युवा सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन को सफल बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर इंद्रप्रकाश जैन, विवेक जैन, संजय जैन, जितेंद्र जैन, अतुल जैन, धवल जैन, आकाश जैन, पीयूष जैन, विपिन जैन ,तरुण जैन, समस्त नवकार युवा मंच के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page