आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से स्थापित जीवदया पशु संवर्धन केंद्र दयोदय गौशाला प्रतिभा स्थली रेवती रेंज सांवेर रोड स्थित मंदिर भगवान पार्श्वनाथ जी की भक्ति एवं विधान किया गया। रविवार को प्रतिभा स्थली रेवती रेंज इंदौर पर पशु संवर्धन केंद्र गौशाला में गायों की सेवा की गई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से स्थापित जीवदया पशु संवर्धन केंद्र दयोदय गौशाला प्रतिभा स्थली रेवती रेंज सांवेर रोड स्थित मंदिर भगवान पार्श्वनाथ जी की भक्ति एवं विधान किया गया। रविवार को प्रतिभा स्थली रेवती रेंज इंदौर पर पशु संवर्धन केंद्र गौशाला में गायों की सेवा की गई। इससे पूर्व 100 परिवारों ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान किया।
राजेश जैन दद्दू ने बताया कि विधान के बाद गौशाला में गौवंश को गुड़ और हरा चारा सभी वरिष्ठ समाजसेवी सदस्यों ने अपने परिवार सहित खिलाया। इसमें बच्चों को बड़ा आनंद आया। संस्था के प्रमुख मनोज बाकलीवाल, एनके जैन रोडवेज, अनिल रावत, आजाद जैन, डॉ. अशोक जैन डॉ. दीपक जैन, राजीव जैन, अमित जैन एवं बाहर से पधारे सभी समाजजनों ने गौशाला के सभी कर्मचारियों का बहुमान किया।













Add Comment