समाचार

सोनागिर में होगा जैसवाल जैन समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह : अंबाह सहित मुरैना जिले की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित


अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोंचिया सेवा न्यास के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह–2025 का आयोजन रविवार को प्रातः 9 बजे से सिद्धक्षेत्र सोनागिर जी में किया जाएगा। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…


 अंबाह। अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोंचिया सेवा न्यास के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह–2025 का आयोजन रविवार को प्रातः 9 बजे से सिद्धक्षेत्र सोनागिर जी में किया जाएगा। इस गरिमामय समारोह में अंबाह सहित पूरे मुरैना जिले के मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाशाली युवाओं को शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सिद्धक्षेत्र सोनागिर की पावन धरा पर आयोजित होने वाले इस समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, अभिभावक और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन का उद्देश्य समाज की उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा भावी पीढ़ी में शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास का संचार करना है।

प्रगति के संगम का प्रतीक

सेवा न्यास परिवार के कमलेश जैन सीए के अनुसार यह समारोह केवल सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के शैक्षणिक और नैतिक विकास की दिशा में एक सशक्त पहल है। जब वरिष्ठजन अपने आशीर्वाद से विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे, तो यह परंपरा और प्रगति के संगम का प्रतीक बनेगा।

प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें

जैन ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और उन्हें यह संदेश जाएगा कि परिश्रम, अनुशासन और संस्कार से ही सफलता का शिखर प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने समाजबंधुओं से अपील की कि वे सपरिवार उपस्थित होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें। रविन्द्र जैन जमूसर ने बताया कि आज होने वाला यह आयोजन सोनागिर में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश देगा तथा जैन समाज की प्रतिभाओं को नई दिशा प्रदान करेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page