समाचार

परिचय सम्मेलन में 550 प्रविष्टि आईं 200 प्रत्याशियों ने दिया परिचय : हर प्रत्याशियों को परिचय देने पर उपहार देकर किया सम्मानित 


श्री भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा का परिचय सम्मेलन नृसिंह वाटिका एरोड्रम रोड पर हजारों लोगों की उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ। इसमें 200 प्रत्याशियों ने मंच से अपना परिचय दिया। साथ में अभिभावकों ने भी अपने बच्चों का परिचय दिया। 


इंदौर। श्री भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा का परिचय सम्मेलन नरसिंह वाटिका एरोड्रम रोड पर हजारों लोगों की उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ। भारतवर्षीय खंडेलवाल महासभा द्वारा परिचय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ झंडा वंदन के साथ आरके जैन रानेका ने किया। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि सभा मंडप का उद्घाटन चंदाबाई छाबड़ा एवं अतिथियों ने किया। अध्यक्ष शेखर छाबड़ा एवं महामंत्री सनत गंगवाल ने बताया कि कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पाटनी एवं मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश छाबड़ा सीनियर हाईकोर्ट एडवोकेट एके सेठी ने किया। मंगलाचरण नृत्य प्रसिद्ध नृत्यांगना चांदनी ने किया।

स्मारिका का किया विमोचन 

उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गंगवाल और कोषाध्यक्ष प्रेमचंद काला ने बताया कि परिचय सम्मेलन में 550 प्रविष्टि का रजिस्ट्रेशन हुआ। इसमें 200 प्रत्याशियों ने मंच से अपना परिचय दिया। साथ में अभिभावकों ने भी अपने बच्चों का परिचय दिया। परिचय हाईटेक तरीके से दिया जा रहा था, जिसे एलइडी द्वारा भी दिखाया जा रहा था। इस अवसर पर रंगीन स्मारिका का प्रकाशन भी किया गया। पत्रिका विमोचन राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पाटनी, महासभा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष संदीप मोयरा नवीन गोधा, संरक्षक मध्य प्रदेश देवास से पधारे निलेश छाबड़ा, सामाजिक संसद अध्यक्ष नरेंद्र वेद विनय छाबड़ा ने किया।

अतिथियों को अभिनंदन देकर किया सम्मान 

इस अवसर पर प्रत्येक प्रत्याशियों को परिचय देने पर सभी को उपहार दिया गया। इस अवसर पर परिचय सम्मेलन कार्यक्रम में समाज में विशिष्ट सेवा कार्यों के लिए राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पाटनी एवं शिक्षा के क्षेत्र में इंद्रकुमार सेठी द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों के लिए खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा ने उनका अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया।

इन समाज श्रेष्ठियों की रही मौजूदगी 

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला, एमके जैन, कमलेश कासलीवाल महामंत्री मध्यप्रदेश, आनंद गोधा, गिरिश पापड़ीवाल, पियूष जैन, नरेंद्र शाह, भोपाल से राजनीतिक चेतना मंच के अध्यक्ष सुभाष काला, राजेंद्र सेठी की भी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का स्वागत शेखर छाबड़ा एवं प्रेमचंद काला, कोषाध्यक्ष ने किया। संचालन महामंत्री सनत गंगवाल और डॉ. विजया जैन ने किया। आभार उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गंगवाल ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page