दिगंबर जैन समाज के लिए रविवार का दिन सुखद और गौरवपूर्ण पल लेकर आया। शहर के अत्याधुनिक रविंद्र नाट्यगृह में हुए दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका की एक लाख वीं प्रति का विमोचन तो हुआ ही साथ ही इसे गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड में यूनिक कार्य के लिए सम्मलित भी किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन समाज के लिए रविवार का दिन सुखद और गौरवपूर्ण पल लेकर आया। शहर के अत्याधुनिक रविंद्र नाट्यगृह में हुए दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका की एक लाख वीं प्रति का विमोचन तो हुआ ही साथ ही इसे गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड में यूनिक कार्य के लिए सम्मलित भी किया गया। निर्देशिका के संपादक हंसमुख गांधी को गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष बिश्नोई ने प्रमाणपत्र, मोमेंटो, अवार्ड पिन सहित अन्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया।हंसमुख गांधी ने अपने संक्षिप्त उदबोधन में बताया कि देश भर में विख्यात दिगम्बर जैन तीर्थ निर्देशिका का पहला संस्करण वर्ष 2004 में निकला था। अब तक 21 वर्षीय सफर में 1 लाख वीं प्रति का प्रकाशन हुआ है। इसमें देश के 268 तीर्थ, अतिशय क्षेत्र, सिद्ध क्षेत्र सहित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिरों सहित समस्त आवासीय सुविधाओं से लेकर आवागमन की जानकारी समाहित की गई है। खास तौर पर इसमें नव प्रयोग यह किया गया है कि इसमें लोकेशन के साथ क्यू आर कोड भी दिए गए हैं। जो पाठकों और तीर्थ यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होंगे। कार्यक्रम के इस ऐतिहासिक अवसर पर ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ प्राप्त करने के गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन और श्रेष्ठि जनों की मौजूदगी रही। समारोह का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे आरके जैन मैना जैन रानेका परिवार, इन्दौर ने ध्वजारोहण से किया। स्टेज पर बालिका आरवी जैन ने मंगलाचरण नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। मंगलाचरण गीत सविता जैन ने प्रस्तुत किया। इस विमोचन समारोह में जंबूप्रसाद जैन (गाजियाबाद), राष्ट्रीय अध्यक्ष, भा.दि.जैन तीर्थ क्षेत्र समिति, विमोचनकर्ता आज़ादकुमार जैन–रवि देवी जैन (बीड़ीवाला परिवार, इन्दौर), दीप प्रज्वलन महेन्द्र कुमार संतोष बड़जात्या (भैरूलाल कपूरचंद परिवार, इन्दौर), नरेंद्र वेद आदि ने किया। इस अवसर पर पुष्पा प्रदीपकुमार सिंह कासलीवाल इन्दौर, विजय लुहाड़ियाअहमदाबाद, डॉ. संजय पापडीवालऔरंगाबाद ,अशोक जैन बड़जात्या, डॉ. जीवन प्रकाश जैन अयोध्या, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जवाहरलाल जैन–सिकंदराबाद, जयकुमार जैन कोटा राजकुमार पाटोदी, मनोहर झांझरी, इंद्र सेठी आदि भी मौजूद रहे।
यह भी मौजूद रहे
आहू, बही पार्श्वनाथ, बनेड़िया, बावनगजा, छोटा महावीरजी, गन्धर्वगिरि, गोम्मटगिरि, जयसिंहपुरा, महावीर तपोभूमि, मकसी, मानतुंगगिरि, नेमावर, पानीगाँव, पार्श्वगिरि, पुष्पगिरि, ऋषितीर्थ, शीतल तीर्थ, सिद्धवरकूट, तालनपुर, ऊन–पावागिरि आदि के अध्यक्ष मौजूद रहे।
कार्यक्रम का कीर्तिमान प्रसंग में हंसमुख गांधी की ओर से तीर्थ विकास के लिए तीन केटेगरी में एक लाख 11 हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा भी की गई।देश के सर्वश्रेष्ठ तीर्थों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने की योजना की रूपरेखा एवं घोषणा की। तीर्थ निर्देशिका प्रकाशन समिति’ के अध्यक्ष एवं संपादक हसमुख जैन गांधी, महामंत्री एवं प्रधान संपादक डॉ. अनुपम जैन, तथा कोषाध्यक्ष सुभाष भाचावत, राजकुमार काल, शरद पाणे, अनोखीलाल कट्टू, इंजी. आरएम जैन, कोमलचंद जैन, सचिन जैन
टीम अवार्ड महोत्सव में कार्यरत प्रमुख सदस्य ये रहे
अजीत जैन, बाहूबली जैन, दिलीप मेहता, दिलीप आंजनिया, होलास सोनी, कमलेश कासलीवाल, नीरज जैन, प्रदीप चौधरी, पवन बागडिया, राजेन्द्र जैन महावीर, रजनीकांत गांधी, आरके जैन एक्साइज, संजय जैन अहिंसा, संजय जैन समवरन, शरद पाणोत, सुधीर जैन आदि भी मौजूद रहे। इन्दौर के समस्त जातीय संगठन जैसे अग्रवाल, बघेलवाल, चतुर्थ, गोलालारीय, गोलापूर्व, गोल श्रुंगारिय, हूमड, जैसवाल, खंडेलवाल, कटनेरा, खरोआ, लमेचूँ, नरसिंहपुरा, पद्मावती पोरवाल, पल्लीवाल, पोरवाड, परवार, समेया, सेतवाल, वरेया, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगम्बर जैन समाज (सामाजिक संसद), दिगम्बर जैन महिला संगठन, तथा जैन इंजीनियर्स सोसाइटी–इन्दौर चैप्टर संस्थाओं ने सहयोगी भूमिका निभाई। विनय छाबड़ा, संतोष कुमार, जैन,अनिल गंगवाल, नरेंद्र जैन, दिनेश जैन, सुपर फार्मा नरेंद्र जैन, रॉकस्टार चिंतन बाकी वाला, शांतिलाल बड़जात्या, अनिल गंगवाल, विनोद कुमार दोषी, पवन बागड़िया, पारस जैन, पारस अग्रवाल, दिनेश कुमार सांवला, नवीन डूबेलिया, संदीप जैन, संदीप चौधरी, जितेंद्र प्रकाश चंद जैन, सत्येंद्र प्रसाद जैन,डॉ. अनुपम जैन आदि मौजूद रहे।













Add Comment