जैन समाज में आध्यात्मिकता, भक्ति एवं संगीत के समन्वय को समर्पित एक भव्य एवं अनूठा आयोजन समत्व जैन संगीत महोत्सव 22 मार्च रविवार शाम को किया जाएगा। उदयपुर से पढ़िए, यह खबर…
उदयपुर। जैन समाज में आध्यात्मिकता, भक्ति एवं संगीत के समन्वय को समर्पित एक भव्य एवं अनूठा आयोजन समत्व जैन संगीत महोत्सव 22 मार्च रविवार शाम को किया जाएगा। यह आयोजन जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन, मेवाड़ रीजन एवं जैन सोशल ग्रुप प्लैटिनम के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मेवाड़ रीजन चेयरमैन अरुण मांडोत ने बताया की इस महोत्सव में देश के प्रसिद्ध जैन भक्ति संगीत कलाकार ऋषभ एवं संभव जैन (मुंबई) अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम में महा आरती, भक्ति प्रस्तुति एवं सजीव संगीत जैसे विविध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयाम शामिल रहेंगे, जो इसे एक दिव्य एवं अविस्मरणीय अनुभव बनाएंगे।
जेएसजी प्लैटिनम के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत ने बताया कि यह आयोजन विंडहैम ग्रैंड, उदयपुर (शौर्यगढ़ रिसोर्ट ) में होगा, जहां शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 5000 से अधिक श्रद्धालुओं एवं संगीत प्रेमियों के सहभाग की संभावना है। प्लैटिनम अध्यक्ष पंकज जैन के अनुसार, ‘समत्व’ जैन संस्कृति, आध्यात्मिकता एवं आधुनिक संगीत का एक सशक्त संगम है, जिसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। यह महोत्सव न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन होगा, बल्कि समाज को जोड़ने और भक्ति के माध्यम से प्रेरणा देने का एक सार्थक प्रयास भी है।













Add Comment