समाचार

श्री भगवान आदिनाथ का मोक्षकल्याणक महामहोत्सव शनिवार को : श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर ने किया समाजजनों का आह्वान 


आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज, नवाचार्य श्री समयसागर जी महाराज, आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के आशीर्वाद से तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में 48 दिवसीय भक्तामर महामंडल विधान पूर्ण भक्ति भाव से चल रहा है। शनिवार को मूलनायक श्री 1008 आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक किया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज, नवाचार्य श्री समयसागर जी महाराज, आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के आशीर्वाद से तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में 48 दिवसीय भक्तामर महामंडल विधान पूर्ण भक्ति भाव से चल रहा है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि विधान के साथ ही शनिवार को श्री आदिनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक महामहोत्सव मूलनायक श्री 1008 आदिनाथ भगवान बड़े बाबा के महामस्तकाभिषेक के साथ बाल ब्रह्मचारी धीरज भैयाजी (राहतगढ़) के निर्देशन में भव्यता के साथ मनाएंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया कि प्रातः 7 बजे से मंगलाष्टक प्रारंभ, 7.30 से मूलनायक श्री 1008 आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक आरंभ, 8.30 निर्वाण लाडू समर्पण, 8.45 से 1008 भक्तामर विधान प्रारंभ, शाम 7.30 से भक्तामर पाठ एवं आरती तथा रात 8बजे से भैयाजी द्वारा शास्त्र प्रवचन होगा। संगीतकार अंश जैन भजन प्रस्तुत करेंगे। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट छत्रपति नगर ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का निवेदन किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page