दिगंबर जैन संतों का भव्य मंगल आगमन ज्ञानतीर्थ जैन तीर्थ में हुआ है। मुनि श्री विलोक सागरजी महाराज और मुनि श्री विबोध सागरजी महाराज का अतिशय क्षेत्र टिकटोली की वंदना के बाद जौरा नगर में धर्म प्रभावना कर ज्ञान तीर्थ पर मंगल आगमन हुआ। महिलाओं ने रंगोली बनाकर, सिर पर मंगल कलश रखकर मुनियों की अगवानी की। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
मुरैना। दिगंबर जैन संतों का भव्य मंगल आगमन ज्ञानतीर्थ जैन तीर्थ में हुआ है। आचार्यश्री आर्जव सागरजी महाराज के शिष्य मुनि श्री विलोक सागरजी महाराज और मुनि श्री विबोध सागरजी महाराज का अतिशय क्षेत्र टिकटोली की वंदना के बाद जौरा नगर में धर्म प्रभावना कर ज्ञान तीर्थ पर मंगल आगमन हुआ। ज्ञानतीर्थ परिवार एवं मुरैना जैन समाज ने मुनिराजों की भव्य अगवानी की। महिलाओं ने रंगोली बनाकर, सिर पर मंगल कलश रखकर मुनियों की अगवानी की।
पुरुष वर्ग ने पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। एबी रोड हाइवे पर स्थिति ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में मुनिराजों के पावन सानिध्य में अनेकों कार्यक्रम होगें। योग दिवस के अवसर पर प्रातः 8 बजे मुनिश्री विलोकसागर महाराज ने सभी लोगों को योगाभ्यास कराया। सुबह 8.30 बजे भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक किया गया। 9 बजे मुनिराजों के प्रवचन हुए। 10 बजे उनकी आहारचर्या संपन्न हुई।













Add Comment