आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित आचार्यश्री आर्जव सागरजी महाराज के शिष्य मुनि श्री विलोक सागरजी महाराज और मुनिश्री विबोध सागरजी महाराज अतिशय क्षेत्र टिकटोली की वंदना के बाद अल्पकालीन प्रवास पर जौरा में धर्म प्रभावना कर रहे थे। युगल मुनिराजों ने चातुर्मास के लिए गुरुवार को जौरा से ज्ञानतीर्थ की ओर मंगल पद विहार प्रारंभ कर दिया है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
मुरैना। दिगंबर जैन संतों का भव्य मंगल आगमन गुरुवार शाम को जैन ज्ञानतीर्थ में होने जा रहा है। डॉ. मनोज जैन ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित आचार्यश्री आर्जव सागरजी महाराज के शिष्य मुनि श्री विलोक सागरजी महाराज और मुनिश्री विबोध सागरजी महाराज अतिशय क्षेत्र टिकटोली की वंदना के बाद अल्पकालीन प्रवास पर जौरा में धर्म प्रभावना कर रहे थे।युगल मुनिराजों ने चातुर्मास के लिए गुरुवार को जौरा से ज्ञानतीर्थ की ओर मंगल पद विहार प्रारंभ कर दिया है। विहार के दौरान आहार चर्या डॉ. राजपूत का धर्मकांटा मुरैना पर होगी। शाम को ज्ञानतीर्थ की ओर विहार होगा।
आज शाम को 5 बजे एबी रोड हाइवे पर स्थित श्री दिगंबर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र में भव्य मंगल आगमन होगा एवं रात्रि विश्राम भी ज्ञानतीर्थ क्षेत्र में ही होगा। मुनिराजों का 2025 का मंगल वर्षायोग अभी निश्चित नहीं हुआ है। गुरुदेव का मंगल वर्षायोग मुरैना जैन समाज नगर में कराने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए स्थानीय जैन समाज ने तैयारियां भी प्रारंभ कर दी हैं लेकिन, मुनिराजों ने अभी स्वीकृति प्रदान नहीं की है। मुनिराजों का विहार मुरैना की ओर हुआ है। इससे लगता है कि उनका चातुर्मास मुरैना नगर में होने की संभावना है।













Add Comment