समाचार

निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा : चंद्रनाथ दिगंबर जैन जिनालय में सहस्त्रकूट वेदी एवं शिखर का शिलान्यास 21-22 मार्च को


 श्री 1008 अतिशयकारी चंद्रनाथ दिगंबर जैन जिनालय, अंबिकापुरी एक्सटेंशन में 21 एवं 22 मार्च 2026 को सहस्त्रकूट वेदी जी एवं शिखर का भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। श्री 1008 अतिशयकारी चंद्रनाथ दिगंबर जैन जिनालय, अंबिकापुरी एक्सटेंशन में 21 एवं 22 मार्च 2026 को सहस्त्रकूट वेदी जी एवं शिखर का भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर महामुनिराज के पावन आशीर्वाद तथा श्रुत संवेगी परम पूज्य मुनिश्री आदित्यसागरजी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी एवं क्षुल्लक श्री श्रेयस सागर मुनिराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। मंदिर के न्यासी विजेन्द्र सोगानी एवं डॉ. अभिषेक जैन ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 21 मार्च (शनिवार को दोपहर 4 बजे भव्य मंगल अगवानी (शोभायात्रा विद्या पैलेस मंदिर से अंबिकापुरी एक्सटेंशन स्थित श्री चंद्रनाथ जिनालय तक), सायं 6 बजे श्रुत समाधान, रात्रि 7 बजे मंगल आरती एवं 8 बजे भव्य भजन संध्या आयोजित होगी।

वहीं 22 मार्च (रविवार) को प्रातः 6 बजे नीति क्लास, 6:30 बजे अभिषेक-शांतिधारा, 7 बजे वेदी जी एवं शिखर शिलान्यास एवं वास्तु विधान, प्रातः 9:30 बजे से गुरुदेव की मंगल देशना तथा 10:30 बजे आहारचर्या होगी। दोपहर 4 बजे गोम्मटगिरि तीर्थ महामस्तकाभिषेक हेतु मंगल विहार किया जाएगा।

स्थान:

201-202, अंबिकापुरी एक्सटेंशन, 60 फीट मेन रोड, रॉयल एनफील्ड शोरूम के पास, एयरपोर्ट रोड, इंदौर।

यह आयोजन श्री चंद्रनाथ जिनालय, अंबिकापुरी एक्सटेंशन एवं श्री दिगंबर जैन अंबिकापुरी परमहंसनगर धार्मिक न्यास द्वारा किया जा रहा है। शिलान्यास हेतु स्वर्ण, रजत एवं ताम्र शिलाएँ सशुल्क उपलब्ध रहेंगी। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page