समाचार

धार्मिक आयोजनों में बढ़ता बोतल बंद पानी का चलन : मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया 


श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर विद्या पैलेस का 5वां स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से आर्यिका श्री सौहार्दमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में मनाया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर विद्या पैलेस का 5वां स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से आर्यिका श्री सौहार्दमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में मनाया गया।

इस अवसर पर गणिनी आर्यिका माताजी ने कहा कि स्थापना दिवस मनाना उस पवित्र भावना और उद्देश को याद करना है जिस के साथ मंदिर निर्माण किया गया था और उसी को लेकर निरंतर धर्म प्रभावना और आत्म कल्याण में आगे बढ़ना चाहिए। विद्या पैलेस जैन समाज ने आर्यिका संघ को चातुर्मास के लिए भी श्रीफल भेंट कर सविनय निवेदन किया।

मंदिर संस्थापक आचार्य श्री सुलभ सागरजी महाराज को याद कर चरणों में बारंबार नमोस्तु निवेदित किया गया। सभी मांगलिक क्रिया पंडित पारस जी ने करवाई ‌कार्यक्रम का संचालन अर्पिता वाणी ने किया। आभार मुकेश और मयंक जैन ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page