समाचार

इन्दौर के भव्य काला (जैन) का सुयशः भारत सरकार द्वारा पचहत्तर लाख का पुरस्कार 


भारत सरकार के द्वारा आयोजित वेब ब्राउजर विकास प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें हज़ारों ग्रुप्स ने सहभागिता की इसमें म प्र इन्दौर के जैन परिवार के भव्य काला की टीम पींग को एक भव्य कार्यक्रम में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। पढ़िए इंदौर की यह पूरी खबर…


इंदौर। भारत सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित वेब ब्राउजर विकास प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें हज़ारों ग्रुप्स ने सहभागिता की इसमें मध्य प्रदेश, इन्दौर के जैन परिवार के भव्य काला की टीम पींग को जिसमें भव्य काला के साथ शुभम् कुमार, सिंगरोली व उदय बंसल, दिल्ली से थे।

एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें केन्द्रीय केबिनेट मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा पचहत्तर लाख का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह चेक भारत सरकार की और से प्रदान किया गया। भव्य के माता-पिता राजेश संगीता काला ने भी अपने पुत्र की इस उपलब्धी पर प्रसन्नता जाहिर की है। साथ ही काला परिवार के भव्य ने परिवार, समाज व प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। इस हेतु समाजजनों ने भी बधाई दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page