समाचार

चांदखेड़ी वाले बाबा का मेला अद्भुत और ऐतिहासिक होगा: व्यवस्थागत चर्चाओं को लेकर चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी की बैठक में लिए निर्णय 


रविवार को होली त्योहार एवं भगवान ऋषभदेव जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी की बैठक हुकम जैन काका की अध्यक्षता में हुई। इसमें होली का त्योहार होने पर यात्रियों के आने-जाने आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था किए जाने पर विचार किया गया। 11 और 12 मार्च को ऋषभदेव जयंती के कार्यक्रम संबंधित चर्चा की गई। चांदेखेड़ी खानपुर। 


चांदखेड़ी (खानपुर)। प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी की बैठक चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष हुकुम जैन काका, महामंत्री नरेश जैन वेद कार्याध्यक्ष अजय जैन बाकलीवाल, मुख्य संयोजक विनोद जैन सुरलाया की मौजूदगी में हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान आदिनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं णमोकार मंत्र के साथ की गई। इसमें होली के त्योहार होने पर यात्रियों के आने-जाने आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था किए जाने पर विचार किया गया। इसके साथ ही आगामी 11 एवं 12 मार्च को ऋषभदेव जयंती को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया एवं इसके लिए समिति ने सक्रियता के साथ कार्य किए जाने पर जोर दिया। आगामी ऋषभदेव जयंती मेला महोत्सव के लिए मेला संयोजक मुकेश जैन मासूम पिडावा को नियुक्त किया गया। सहसंयोजक कैलाश जैन भाल, प्रशांत जैन, नितेश जैन, अनिल जैन को नियुक्त किया गया।

मेला महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र कमेटी सजग 

चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी की बैठक में विशेष रूप से आवास व्यवस्था को लेकर कई सुझाव सदस्यों ने दिए। जिस पर हुकुम जैन काका ने पूरे सदन को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन बुकिंग नहीं की जाएगी एवं आने वाले यात्रियों को आवास एवं भोजन आदि की समुचित व्यवस्था होगी। इसके लिए क्षेत्र कमेटी कटिबद्ध हैं। सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक में सभी व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की गई। प्रशांत जैन ने बताया कि होली एवं ऋषभदेव जयंती पर यात्रियों के अभिषेक आदि के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। जिसको लेकर यात्रियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि मेला महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र कमेटी सजग है। इसको लेकर खाका तैयार किया जा रहा है।

नगर में होगी साज-सज्जा 

मेले पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए महिला महासमिति चांदखेड़ी को मुख्य जिम्मेदारी दी गई है। सारोलाकलां और बारां महिला मंडल भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। शोभायात्रा यात्रा का मुख्य आकर्षण पंजाब के भटिंडा से बुलाया गया पाइप बैंड रहेगा एवं मध्यप्रदेश के दिव्य घोष भी आकर्षण में रहेंगे। नगर और जुलूस मार्ग पर भी साज-सज्जा की जाएगी। बैठक के बाद क्षेत्र पर विराजमान आर्यिका 105 संगममती माताजी को हुकम जैन काका ने पुरे क्षेत्र का अवलोकन करवाया। क्षेत्र पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक संत सुधासागर रेजिडेंसी और रायल रेजिडेंसी को देखकर माताजी ने क्षेत्र कार्यकारिणी और अध्यक्ष हुकम काका की सराहना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page