समाचार

जैन गणितीय पांडुलिपियों की प्रदर्शनी का शुभारंभ : डीएवीवी के जैन गणित केंद्र में हुआ आयोजन


देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा जैन गणित केंद्र में 12 से 23 दिसंबर तक जैन गणितीय पांडुलिपियों की प्रदर्शनी का शुभारंभ जैन अध्ययन केंद्र लंदन के प्रोफेसर पीटर फ्लूगेल ने किया। इंदौर से पढ़िए, राजेश जैन दद्दु की यह खबर…


इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा जैन गणित केंद्र में 12 से 23 दिसंबर तक जैन गणितीय पांडुलिपियों की प्रदर्शनी का शुभारंभ जैन अध्ययन केंद्र लंदन के प्रोफेसर पीटर फ्लूगेल ने किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने पांडुलिपियों की प्राचीनता और उसके महत्व की प्रशंसा करते हुए उनके प्रकाशन की आवश्यकता एवं शोध के क्षेत्र में प्राथमिक स्रोतों से सामग्री संग्रहित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जैन गणित केंद्र के प्रमुख डॉ.अनुपम जैन, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव टोकेकर, डॉ. वीणा जैन आदि अनेकों विद्वत जनों एवं जिज्ञासुओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page