समाचार

समग्र जैन समाज ने पुलिस टीम को किया सम्मानित: आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को किया था गिरफ्तार


आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का शहर के समग्र जैन समाज ने सम्मान किया। आरोपी अरविंद जैन ने सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट वायरल की थी। जैन मंदिर परदेशीपुरा और तिलकनगर थाने में पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…सोर्स साभार दैनिक भास्कर…


इंदौर। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज पर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम और कर्मियों का सम्मान जैन समाज के प्रतिनिधियों ने किया। उल्लेखनीय है कि आरोपी अरविंद जैन ने सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट कर आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का अपमान किया था। दिगंबर जैन मंदिर परदेशीपुरा में पुलिस अफसरों का आभार व्यक्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम का समाजजनों ने सम्मान किया। मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने बताया कि टीम में शामिल एसीपी खजराना कुंदन मंडलोई, निरीक्षक मनीष लोधा सहित स्टाफ को सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष अरविंद जैन, नवीन आनंद गोधा, संजय अहिंसा, स्वप्निल कोठारी, अपूर्व जैन आदि मौजूद रहे।

तिलकनगर थाने में भी सम्मानित हुए पुलिस कर्मी 

वहीं समग्र जैन समाज और मुनि सेवा समिति ने तिलक नगर थाने के पुलिस कर्मियों का सम्मान किया। राहुल जैन केसरी और मनीष नायक ने बताया कि कार्यक्रम में तिलकनगर के टीआई मनीष लोधा और यहां के सभी स्टाफ के साथ एसीपी कुंदन मंडलोई का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वे सभी गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिन्होंने आरोपी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस मौके पर सचिन उद्योगपति, राजू अलबेला, राकेश चेतक, राजेश लारल, सौरभ गुना, अजय मिंटा, प्रियांशु जैन आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page