श्री चंद्रप्रभु भगवान जन्म कल्याणक महोत्सव एवं रथोत्सव से पूर्व श्री चंद्रप्रभु विधान 8 दिसंबर को हुआ। जिसमें रथ पर विराजमान होने के लिए पात्रों का चयन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों ने धर्मलाभ लिया। पढ़िए आगरा से कुमार मंगलम जैन की खबर…
आगरा। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रांसयमुना कॉलोनी में श्री चंद्रप्रभु भगवान जन्म कल्याणक महोत्सव एवं रथोत्सव से पूर्व श्री चंद्रप्रभु विधान 8 दिसंबर को सानंद संपन्न किया गया। जिसमें रथ पर विराजमान होने के लिए पात्रों का चयन किया गया।
इन्हें मिला सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य
सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य देवेंद्रकुमार जैन, माहेंद्र इंद्र राजीव जैन, ईशान इंद्र कमल कुमार जैन, सारथी कैलाश चंद जैन, विजय कुमार जैन, धनपति कुबेर मुकेश बाबू जैन, जिनवाणी रथ पुष्पेंद्र जैन, केतन जैन को मिला।
विधान में यह थे मौजूद
विधान में श्री दिगंबर जैन समिति के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री कुमार मंगलम जैन, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद जैन, सांस्कृतिक मंत्री चंद्रप्रकाश जैन, संजय जैन, पुष्पेंद्र जैन, नरेश चंद्र जैन, विनीत जैन, सुनील जैन, विजय कुमार जैन, नीलम जैन, कुसुम लता जैन, सरिता, संध्या, बबिता, अंजना, खुशबू, अमनता, पारुल आदि उपस्थित रहे।
पं. संस्कार जैन ने कराया विधान
पंडित संस्कार जैन ने अपनी टीम के साथ बहुत ही आनंदमयी विधान कराया। श्री दिगंबर जैन महिला इकाई ट्रांस यमुना तथा नवकार वधु मंडल का सहयोग प्राप्त हुआ।








इन्हें मिला सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य




Add Comment