महावीर इंटरनेशनल द्वारा सरला बिरला कल्याण मंडप में महावीर इंटरनेशनल अजमेर जोन का अधिवेशन 4 जनवरी को कुचामन सिटी अजमेर जोन के अध्यक्ष बाबूलाल जैन की अध्यक्षता में हुआ। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की खबर…
कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल द्वारा सरला बिरला कल्याण मंडप में महावीर इंटरनेशनल अजमेर जोन का अधिवेशन 4 जनवरी को कुचामन सिटी अजमेर जोन के अध्यक्ष बाबूलाल जैन की अध्यक्षता में हुआ। अधिवेशन कॉर्डिनेटर वीर सुभाष पहाड़िया, जोन सचिव वीर कैलाश पांड्या, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन-3 नरेंद्र रांका ने बताया कि संभाग में श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले सदस्यों, दानदाताओं, पर्यावरण, शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, नेत्रदान, देहदान, रक्तदान, दिव्यांग जीवदया, मानव सेवाओं मे श्रेष्ठ कार्य करने वाले सेन्टर के अध्यक्ष-सचिव को सम्मानित कर बहुमान किया गया।
संस्था के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव अजितकुमार पहाड़िया और कोषाध्यक्ष सुरेश जैन ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष एपेक्स वीर महेंद्रकुमार जैन फरीदाबाद, अंतरराष्ट्रीय सचिव वीर सोहनलाल वेद बालाघाट, एमपी अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीर सुधीर कुमार जैन दिल्ली, वीर पदमचन्द जैन और वीर अशोककुमार गोयल सदस्य एडवाईजर बोर्ड, वीर विनोदकुमार चौरड़िया निर्देशक मिश्री प्रोजेक्ट, वीर तरुण सुराणा प्रोग्राम इवेन्ट मेनेजमेंट ने दीप प्रज्वलन कर महावीर प्रार्थना कर मंचासीन हुए। स्वागत गीत मीना पहाड़िया ने किया।
इनको किया सम्मानित
संभागीय अधिवेशन में अजमेर, किशनगढ़, बोरावड़, मकराना, डीडवाना व कुचामन वीर, वीर, यूथ के पदाधिकारियों और सदस्य की उपस्थिति सराहनीय रही।
वीर अशोक जैन, वीर सम्पत बगडिया ने बताया कि भामाशाह गुणमालादेवी, कमलकुमार पाण्ड्या, वीरा शारदा वीर सोहनलाल वर्मा, दाखादेवी वीर रतनलाल मेघवाल, नथमल, वीर अशोक, वीर सुभाष गंगवाल, दुलाराम अजित चौधरी, जगन्नाथ भागचन्द भार्गव को श्रेष्ठ सहयोग करने पर सम्मानित किया गया। निःशुल्क सेवाएं देने पर डाॅ. जितेष जैन, महावीर भवन के कोषाध्यक्ष अभिषेक जैन, जेडी जैन, इंग्लिश मीडियम स्कूल के उपाध्यक्ष लालचन्द, प्रवीण पहाड़िया, अशोक अजमेरा, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहसचिव सुरेश मेहरा और मानव सेवा का महान कार्य देहदान व नेत्रदान कर्ता को सम्मानित किया गया।
अधिवेशन में यह समाजजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल, पूर्व उपाध्यक्ष हेमराज चावला, लायन्स कल्ब फोर्ट के राम काबरा, मुरली गोयल, कुचामन विकास समिति के शिवकुमार अग्रवाल, लायन्स क्लब के नरेन्द्र जोशी, ष्यामजी सैनी, कुचामन गौशाला के नन्दकिशोर बिडला, माहेश्वरी समाज के सम्पत सोमानी, जैन वीर मंडल के अध्यक्ष शोभागमल गंगवाल, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र पहाड़िया, कुमावत समाज के राजकुमारजी फौजी, अग्रवाल समाज के मुरली स्नेही, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के शकील मोहम्मद, बरगद फाउंडेशन नेताराम कुमावत, संपर्क संस्थान की सुशीला चैहान, पेंशनर समाज के जीवणसिंह, नंदकिशोर बिडसर, शाकाम्भरी माता गौशाला के रवि भार्गव, प्रकाशचन्द मेहरडा, कुचामन पुस्तकालय के रामनिवास कुमावत कुचामन के सभी सेवा संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, सभी पत्रकार बन्धु व मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे। मंच संचालन मोनिका लोढ़ा ने किया।













Add Comment