देश के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी की ओर से शहर के प्रमुख तीर्थ स्थल श्री दिगंबर जैन कीर्ति स्तंभ मंदिर परिसर में गरिमामयी कार्यक्रम किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी की ओर से शहर के प्रमुख तीर्थ स्थल श्री दिगंबर जैन कीर्ति स्तंभ मंदिर परिसर में गरिमामयी कार्यक्रम किया गया। राष्ट्रभक्ति के जज्बे से सराबोर इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने 80 सदस्यों से अधिक उपस्थिति के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुनील बबीता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट मनीष श्वेता द्वारा ध्वज फहराकर किया गया। सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन हुआ और देश की सीमाओं पर तैनात व बलिदान देने वाले वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र पूनम एवं परम संरक्षक अशोक जया ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया। कोषाध्यक्ष रविंद्र सुधा एवं अन्य सदस्यों द्वारा अतिथियों को तिरंगा पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं तिरंगा ड्रेस कोड
इस अवसर पर पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। संस्था के सभी सदस्य तिरंगे के रंगों से प्रेरित परिधानों में उपस्थित हुए। जिससे वातावरण पूरी तरह तिरंगामय हो गया। दर्शी अंशुल आयशा जैन सहित अन्य बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। संचालन सभी का आभार प्रदर्शन संस्था सचिव अंशुल आयशा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने सामूहिक अल्पाहार ग्रहण किया। इस आयोजन ने समाज में एकता और अटूट राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रवाहित किया।













Add Comment