समाचार

मुनि श्री पूज्य सागरजी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने भट्टारक श्री चारुकीर्ति महास्वामी जी से की भेंट: आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज सहित 18 त्यागियों की नगरी में पधारने का किया आग्रह


इंदौर स्थित नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा में मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीफल गौरव दिवस के दो दिवसीय आयोजन में विशेष रूप से पधारे विशेष अतिथि भट्टारक श्री चारुकीर्ति महास्वामी जी श्रवणबेलगोला से सनावद नगर के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। सनावद से पढ़िए, यह खबर…


सनावद। इंदौर स्थित नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा में मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीफल गौरव दिवस के दो दिवसीय आयोजन में विशेष रूप से पधारे विशेष अतिथि भट्टारक श्री चारुकीर्ति महास्वामी जी श्रवणबेलगोला से सनावद नगर के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य सन्मति जैन काका, प्रशांत चौधरी, मयंक धनोते, सरल जटाले, अनिल जैन, अभियांशु जैन, हितार्थ धनोते, गवाक्षी जैन, प्रियंका पंचोलिया ,नीतू चौधरी, प्रज्ञा धनोते, प्रीति जटाले, अनामिका जैन सहित समाजजनों ने भट्टारक श्री चारुकीर्ति महास्वामी जी श्रवणबेलगोला को आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज सहित अठारह संतों की जन्म नगरी सनावद में प्राचीनतम मंदिरों के दर्शन एवं नगर के समीप स्थित श्री णमोकर धाम, श्री सिद्धांचल पोदनपुरम एवं सिद्धवरकूट सिद्ध क्षेत्र के दर्शन करने का निवेदन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page